इटावा में सीएम योगी ने भरी हुंकार, बोले- 325 सीटें जीतकर बीजेपी फिर बनाएगी सरकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया है कि विधानसभा चुनाव के पहले दो चरणों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) निर्णायक बढ़त हासिल कर चुकी है। भाजपा के पक्ष में हवा के रूख को देखकर कहा जा सकता है कि भाजपा 325 सीटें जीतकर सरकार बनाने जा रही है। सैफई खानदान का …

इटावा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया है कि विधानसभा चुनाव के पहले दो चरणों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) निर्णायक बढ़त हासिल कर चुकी है। भाजपा के पक्ष में हवा के रूख को देखकर कहा जा सकता है कि भाजपा 325 सीटें जीतकर सरकार बनाने जा रही है।

सैफई खानदान का एक ही नारा, सबका साथ और सैफई का हो विकास

इटावा मुख्यालय के रामलीला मैदान पर भाजपा उम्मीदवारो के समर्थन मे आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुये योगी ने कहा कि इटावा एक खानदान की बपौती बन कर रह गया लेकिन अब चाचा (शिवपाल)-भतीजे (अखिलेश यादव) कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं। सैफई खानदान का एक ही नारा है, सबका साथ और सैफई का हो विकास।

सपा ने शिवपाल की करी दुर्गति: सीएम 

सोचिए आज क्या स्थिति है, जिन मुलायम सिंह यादव के साथ शिवपाल सिंह यादव बराबर खड़े रहते थे, आज उस पार्टी में शिवपाल की दुर्गति कर दी गई है। उन्होने कहा कि कोरोना महामारी में इटावा आया था तब यहां के लोगों की इलाज की व्यवस्था की थी। आप लोग बताइए भाजपा की सरकार ने यहां पर कितना काम किया है। जो लोग अपने आप को इटावा की बपौती बताते हैं, वह देखने भी नहीं आए।

इटावा में बहन बेटियां नहीं थी सुरक्षित

योगी ने कहा कि पांच साल पहले इटावा में बेटियां सुरक्षित नहीं थी, व्यापारी सुरक्षित नहीं थे। यहां गुंडा टैक्स वसूली होती थी। जिसकी जमीन पर निगाह पड़ जाती थी उस पर एक परिवार का कब्जा हो जाता था। प्रदेश सरकार में हमने बेटियों की रक्षा की, एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया। गुंडा टैक्स वसूली पर रोक लगाई और एंटी भू माफिया स्क्वायड का गठन किया गया।

बीजेपी की सरकार में एक करोड़ युवाओं को दिए गए मोबाइल, टेबलेट

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में एक करोड़ युवाओं को टेबलेट मोबाइल दिए गए हैं। दस मार्च के बाद अगली सरकार में भी हम दो करोड़ युवाओं को टेबलेट देंगे। सपा सरकार ने वृद्धजनों विधवाओं दिव्यांगों की पेंशन बंद कर दी थी लेकिन हम एक करोड़ लोगों को पेंशन दे रहे हैं और उनके खाते में धन जा रहा है।

एक तरफ भाजपा की सरकार डबल इंजन की सरकार है, जिससे किसानों युवाओं के चेहरे पर खुशहाली आई है। दूसरी तरफ परिवारवादी वंशवादी सैफई परिवार है, जिसमें गुंडागर्दी अराजकता अव्यवस्था फैलाई। हमने यूपी की पहचान विकास सुरक्षा के रूप में बनाई है।

उन्होंने कहा “ चुनाव के पहले दो चरणों में हम प्रचंड बहुमत से जीत रहे हैं, अगर इटावा कि तीनों सीटें भाजपा को मिल जाएंगी तो मान लीजिए प्रदेश में 325 सीटें भाजपा जीत कर आ रही है। अब आप सबको एक मजबूत सरकार बनानी है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: खंडहर हो चुके मकान में जान हथेली पर लेकर रह रहे वन विभाग के 50 परिवार, पढ़ें…

संबंधित समाचार