बरेली: बसें गईं चुनाव में, यात्री खा रहे धक्के, एक बस के लिए घंटों करना पड़ रहा इंतजार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव की वजह से इन दिनों पूरे प्रदेश की बसें चुनाव में ड्यूटी लगे कर्मचारियों को लाने ले जाने में व्यस्त है। मगर यात्रियों को बची हुई बसों में धक्के खाने पड़ रहे है। ऐसा ही हाल कुछ बरेली का भी है। बरेली से भी इस समय करीब 100 बसें चुनाव …

बरेली, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव की वजह से इन दिनों पूरे प्रदेश की बसें चुनाव में ड्यूटी लगे कर्मचारियों को लाने ले जाने में व्यस्त है। मगर यात्रियों को बची हुई बसों में धक्के खाने पड़ रहे है। ऐसा ही हाल कुछ बरेली का भी है। बरेली से भी इस समय करीब 100 बसें चुनाव ड्यूटी में गई हुई है। बाकी बसें सभी रूटों पर जाने के लिए पूरी नहीं है। जिसकी वजह से बस अड्डे पर ही यात्री बस में चढ़ने के लिए धक्के खा रहे है।

तीसरे चरण के चुनाव के लिए गई हैं करीब 70 बसें
रोडवेज अधिकारियों की माने तो बरेली से तीसरे चरण के लिए कुल करीब 70 बसें गई हैं। जिसमें 36 बरेली डिपो और 34 रुहेलखंड डिपो की बसें शामिल हैं। वहीं, इससे पहले गई बसों में से भी करीब 30 बसें अभी तक डिपो को वापस नहीं मिली हैं। जिसमें से लगभग  अभी करीब 100 बसें बरेली से कम संचालित हो रही हैं। जिसकी वजह से बरेली से यात्रियों को सफर करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

किन-किन रूट पर बसों की किल्लत
लखनऊ, कानपुर ,फर्रुखाबाद शाहजहांपुर, बदायूं ,कासगंज और हल्द्वानी समेत कई रूटों पर बसों की कमी होने की वजह से सफर करने में किल्लत आ रही है। रोडवेज अधिकारियों का कहना है, जब तक विधानसभा चुनाव पूरी तरह से संपन्न नहीं हो जाता है, बसों की किल्लत रहेगी। वहीं, बसों में क्षमता से अधिक यात्री बसों में सवार होकर यात्रा करने को मजबूर हैं।

इसे भी पढ़ें-

बरेली: सेटेलाइट पुल से गिरा युवक, आईसीयू में भर्ती, सोशल मीडिया से परिजनों को मिली जानकारी

 

 

संबंधित समाचार