फर्स्ट डिवीजन से पास अमरोहा के मतदाता, तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 72.62 प्रतिशत हुआ मतदान
अमरोहा, अमृत विचार। एक बार फिर जिले के वोटर चुनावी परीक्षा में फर्स्ट डिवीजन से पास हो गए और उन्होंने अपना ही रिकार्ड तोड़ दिया। अमरोहा में इस बार 72.62 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि वर्ष 2017 में 72.34 प्रतिशत मतदान हुआ था। बूथों पर झमाझम वोट बरसे। सोमवार को अमरोहा में विधानसभा चुनाव के लिए …
अमरोहा, अमृत विचार। एक बार फिर जिले के वोटर चुनावी परीक्षा में फर्स्ट डिवीजन से पास हो गए और उन्होंने अपना ही रिकार्ड तोड़ दिया। अमरोहा में इस बार 72.62 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि वर्ष 2017 में 72.34 प्रतिशत मतदान हुआ था। बूथों पर झमाझम वोट बरसे।
सोमवार को अमरोहा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ। सुबह से ही बूथों पर वोटरों लाइन लगनी शुरु हो गईं और शाम तक लगी रहीं। जिले में कुल वोटरों की संख्या 13,50,534 है। इनमें 9,76,143 वोटरों ने अपने मत का प्रयोग किया। जिसमें 4560 लोगों ने बैलेट पेपर से भी मतदान किया। कुल 9,80,703 लोगों ने वोट डाले। मतदाता सुबह से ही अपने घरों से निकलकर बूथों पर पहुंच गए और वोट डालने के बाद अपने कामकाज में लग गए। यहां पर 43 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया।
उनकी किस्मत का फैसला10 मार्च को होगा। मतदान को लेकर प्रशासन ने पूरी मेहनत की थी। जगह-जगह रैली निकाली गई। स्कूली बच्चों ने भी मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रैली निकाली। लोगों ने संकल्प भी लिया कि मत जरुर करेंगे। लोकतंत्र में मत की ही ताकत है। जिससे सरकार बनती हैं। प्रशासन की मेहनत और वोटरों की जागरुकता से अमरोहा ने मतदान का प्रतिशत ही बढ़ा दिया। जिले में पिछले चुनाव में जहां 72.34 प्रतिशत मतदान हुआ था, वहीं इस 0.28 प्रतिशत मतदान बढ़कर पहुंच गया 72.62 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें बैलेट पेपर से चुनाव करने वाले भी शामिल हैं। बहराल, अमरोहा के वोटरों ने लोकतंत्र में पूरी आस्था दिखाते हुए अपने वोट का प्रयोग किया।
मतदान को लेकर जागरूक रहना चाहिए। जागरुकता अभियान चलाने से भी मतदान पर असर पड़ा और लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया। सभी मतदाता बधाई के पात्र हैं।
बालकृष्ण त्रिपाठी, जिलाधिकारी
विधान सभावार मतदान
विधानसभा, मतदाता, वोट पड़े, बैलेट, कुल, प्रतिशत
मंडी धनौरा, 345495, 242293, 780, 243073, 70.35
नौगावां सादात, 327616, 242990, 1501, 24491, 74.62
अमरोहा, 313489, 222702, 1468, 224170, 71.50
हसनपुर, 363934, 268158, 811, 268969, 73.90
तीन लाख लोगों ने नहीं डाले वोट
अमरोहा। विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए जहां लोगों ने उत्साह के साथ मतदान किया, वहीं ऐसे वोटर भी रहे जिन्होंने अपने मत का प्रयोग नहीं किया। जिले भर में करीब 359831 वोटरों ने अपने मत का प्रयोग नहीं किया।
