केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जी20 सचिवालय स्थापित करने की दी मंजूरी
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जी20 सचिवालय स्थापित करने को मंगलवार को मंजूरी प्रदान कर दी ताकि इस प्रतिष्ठित समूह की भारत की अध्यक्षता के लिये जरूरी व्यवस्था की जा सके । भारत एक दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक जी20 समूह की अध्यक्षता करेगा। भारत अगले वर्ष जी20 शिखर बैठक की मेजबानी करेगा …
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जी20 सचिवालय स्थापित करने को मंगलवार को मंजूरी प्रदान कर दी ताकि इस प्रतिष्ठित समूह की भारत की अध्यक्षता के लिये जरूरी व्यवस्था की जा सके । भारत एक दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक जी20 समूह की अध्यक्षता करेगा। भारत अगले वर्ष जी20 शिखर बैठक की मेजबानी करेगा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
सरकारी बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में एक जी20 सचिवालय और उसका रिपोर्टिंग ढांचा स्थापित करने को मंजूरी प्रदान की गई, जो जी20 की भारत की आगामी अध्यक्षता को लेकर सम्पूर्ण नीतिगत निर्णयों एवं व्यवस्थाओं को लागू करने के लिये जवाबदेह होगा। इसमें कहा गया है कि चलन के अनुसार जी20 सचिवालय की स्थापना इस समूह की भारत की अध्यक्षता के संबंध में जानकारी, सामग्री, तकनीकी, मीडिया, सुरक्षा एवं आवाजाही से जुड़े कार्यो की देखरेख के लिये की जा रही है ।
इसे भी पढ़ें-
राजस्थान में 4.03 लाख युवाओं को मिला बेरोजगारी भत्ता : मंत्री
