कानपुर में बीजेपी पर गरजे अखिलेश, कहा- थूक लगे पर्चे बांटने वाली भाजपा ने लोगों को ठगा
कानपुर। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भाजपा नेताओं पर कोरोना काल में थूक लगाकर पर्चे बांटने और लोगों को ठगने का आरोप लगाया। साथ ही सपा सरकार बनने पर युवाओं को भरपूर रोजगार देने का वादा किया। वह महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र की नर्वल तहसील स्थिति आईटीबीपी के सामने मैदान में यहां से सपा प्रत्याशी फतेह …
कानपुर। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भाजपा नेताओं पर कोरोना काल में थूक लगाकर पर्चे बांटने और लोगों को ठगने का आरोप लगाया। साथ ही सपा सरकार बनने पर युवाओं को भरपूर रोजगार देने का वादा किया। वह महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र की नर्वल तहसील स्थिति आईटीबीपी के सामने मैदान में यहां से सपा प्रत्याशी फतेह बहादुर सिह गिल के समर्थन में आयोजित कार्यकताã सम्मेलन में बोल रहे थे।
केंद्र और प्रदेश की बीजेपी सरकारों ने लोगों को ठगा
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार ने लोगों को ठगा है। रोजगार न देने के बजाए छीनने का काम किया है। शिक्षित युवा नौकरी के लिए दर-दर ठोकरें खा रहा है। किसान अन्ना मवेशी व महंगाई से परेशान है। आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने डोर टू डोर कैंपेन करने को कहा था। इसके बाद भाजपा के बड़े नेताओं ने कोरोना काल में थूक लगाकर पर्चे बांटे, जबकि भाजपा सरकार कहती है कि थूकने से कोरोना फैलता है।
योगी नहीं जानते लैपटॉप चलाना
अखिलेश ने कहा कि योगी सरकार ने युवाओं को लखनऊ स्टेडियम में लैपटॉप व स्मार्टफोन इसलिए नहीं दिया, क्योंकि वह खुद चलाना नहीं जानते। डिजिटल इंडिया का सपना दिखाने वाली भाजपा सरकार हवाहवाई बातें करती है। सपा सरकार बनने पर 22 लाख युवाओं को रोजगार देंगे। उन्होंने तेज कशा कि भाजपा सरकार गर्मी निकाल रही है, लेकिन उनकी सरकार बनने पर नौकरयां निकाली जाएंगी।
मंच टूटा, नीचे गिरे कार्यकर्ता
अखिलेश यादव के आगमन के तुरन्त बाद मंच भरभरा कर गिर गया। उसमें भीड़ अधिक होने के कारण ऐसा हुआ। सपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि मंच गिरने से कोई हताहत नहीं हुआ है। कार्यकर्ता सम्मेलन में समाजवादी पार्टी के हजारों समर्थक उपस्थित रहे। सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात रहा।
यह भी पढ़ें: फर्स्ट डिवीजन से पास अमरोहा के मतदाता, तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 72.62 प्रतिशत हुआ मतदान
