गोरखपुर में तमिलनाडु की घटना के विरोध में सड़क पर उतरा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद
गोरखपुर। तमिलनाडु में एक स्कूली छात्रा का जबरन धर्म परिवर्तन कराने और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बीजेपी और उसके सहयोगी संगठन इस मामले को लगातार उठा रहे हैं। इसी कड़ी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने गोरखपुर में प्रदर्शन किया और इस घटना को शर्मनाक बताया। अभाविप ने …
गोरखपुर। तमिलनाडु में एक स्कूली छात्रा का जबरन धर्म परिवर्तन कराने और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है।
बीजेपी और उसके सहयोगी संगठन इस मामले को लगातार उठा रहे हैं। इसी कड़ी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने गोरखपुर में प्रदर्शन किया और इस घटना को शर्मनाक बताया। अभाविप ने कहा मिशनरी स्कूलों में चल रही इस तरह की धर्मांतरण की कार्रवाई गलत है इस पर जल्द से जल्द रोक लगनी चाहिए।
अभाविप ने कहा कि इस तरह के धर्मांतरण के कार्यक्रमों में भोलभाले लोगों को ईसाई बनाया जाता है जो कि सरासर गलत है। अभाविप इसकी कड़ी निंदा करता है। इस दौरान अभाविप के कार्यकर्ता पोस्टर और बैनर लिए नजर आए।
यह भी पढ़ें: चारा घोटाला मामले में लालू को हुई सजा को ऊपरी अदालत में चुनौती देंगे तेजस्वी
