लखनऊ: सद्भावना एक्सप्रेस से रेस्क्यू कराई गईं तस्करी कर ले जाई जा रहीं तीन किशोरियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रदेश में मानव तस्करी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जीआरपी चारबाग ने गुप्त सूचना पर नाका पुलिस और चाइल्ड लाइन के सहयोग से मंगलवार शाम सद्भावना एक्सप्रेस से तस्करी कर ले जाई जा रहीं तीन किशोरियों को रेस्क्यू करते हुए बड़े मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया। जीआरपी ने चार आरोपियों को …

लखनऊ। प्रदेश में मानव तस्करी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जीआरपी चारबाग ने गुप्त सूचना पर नाका पुलिस और चाइल्ड लाइन के सहयोग से मंगलवार शाम सद्भावना एक्सप्रेस से तस्करी कर ले जाई जा रहीं तीन किशोरियों को रेस्क्यू करते हुए बड़े मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया।

जीआरपी ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

जीआरपी ने किशोरियों के साथ गिरोह के सरगना समेत पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार गिरोह सदस्यों में सरगना हरदोई के टडियांवा का रहने वाला जान मोहम्मद समेत मो. हासिम, लतीफ, अरमान, शकील और शाहीद अली शामिल हैं। किशोरियों को चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया है, साथ ही किशोरियों के परिजनों से संपर्क कर उन्हें सुपुर्द करने की प्रक्रिया की जा रही है।

चंपारण से बाल विवाह कर लाते थे किशोरियां, फिर लाखों में बेच देते थे

पूछताछ के क्रम में गिरोह सरगना जान मोहम्मद ने बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करता था। पिछले कई वर्षों से वह बिहार के चम्पारण में रह रहा था। यहां उसने मानव तस्करी गिरोह बनाया। गिरोह के सदस्य गरीब परिवारों की पहचान करते थे। इसके बाद परिवार की आर्थिक सहायता कर विस्वास जीतते थे और फिर गिरोह के सदस्यों की शादी उनके परिवार की किशोरियों से करा देते थे। इसके बाद किशोरियों को उत्तर प्रदेश में लाकर एक से डेढ़ लाख रुपये कीमत में बेच दिया जाता था।

किशोरी की शिकायत पर एनसीपीसीआर हुई सक्रिय

चाइल्ड लाइन लखनऊ के केंद्रीय समन्वयक कृष्णा शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) को चम्पारण की ही रहने वाली एक किशोरी ने शिकायत की थी कि उसके संपर्क की तीन किशोरियों को जबरन शादी कराकर सद्भावना एक्सप्रेस से लखनऊ ले जाया जा रहा है। सूचना पर एनसीपीसीआर ने चाइल्डलाइन लखनऊ से संपर्क कर सद्भावना एक्सप्रेस में जांच करने को कहा।

चाइल्ड लाइन ने चारबाग जीआरपी व नाका पुलिस के सहयोग से शाम 6:30 बजे चारबाग स्टेशन पहुंची सद्भावना एक्सप्रेस में जांच की तो पांच संदिग्ध व्यक्तियों के पास से तीन किशोरियों को बरामद किया। किशोरियों ने बताया कि उनकी मर्जी के खिलाफ शादी कराकर उन्हें लाया गया है। पुलिस ने युवकों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो मानव तस्करी गिरोह का खुलासा हुआ।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव