बदायूं: चुनाव संपन्न होते ही खुली मंडी, उमड़ी फल-सब्जी खरीदारों की भीड़

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बदायूं। यूपी चुनाव के चलते पिछले दो दिन से बंद रही मंडी मंगलवार को तीसरे दिन खुल गई। इस दौरान मंडी पहुंचे किसानों और व्यापारियों ने फल व सब्जियों की सप्लाई की। बता दें कि बदायूं में सोमवार को द्वितीय चरण का मतदान था जिसके कारण सुरक्षा कारणों के चलते मंडी को बंद रखा गया …

बदायूं। यूपी चुनाव के चलते पिछले दो दिन से बंद रही मंडी मंगलवार को तीसरे दिन खुल गई। इस दौरान मंडी पहुंचे किसानों और व्यापारियों ने फल व सब्जियों की सप्लाई की। बता दें कि बदायूं में सोमवार को द्वितीय चरण का मतदान था जिसके कारण सुरक्षा कारणों के चलते मंडी को बंद रखा गया था।

मंडी स्थल पर रखी थी ईवीएम मशीन

वहीं मंडी स्थल पर बने स्ट्रांग रूप में ईवीएम रखी थी। सोमवार की सुबह जैसे ही मंडी खुली व्यापारियों और खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगी। दो दिन से बंद मंडी में लोगों ने जमकर फल और सब्जी की खऱीदारी की।

मंडी सहायक ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव के चलते मंडी बंद रखी गई थी। अब यथावत मंडी का संचालन शुरू हो गया है। अब से रोज यथावत मंडी ऐसे ही खुलती रहेगी।

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद: रोडवेज की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

संबंधित समाचार