लखनऊ:  राजधानी में सीएम योगी ने की पहली जनसभा, कहा- हमारी सरकार बनी तो बख्शी का तालाब तक जाएगी मेट्रो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार आती है तो चंद्रिका देवी के सुंदरीकरण का कार्यक्रम आगे बढ़ जाता है। यहां किसान पथ बन रहा है, इसके बनने के बाद बक्शी का तालाब आने वाले समय में लखनऊ का हजरतगंज हो जाएगा। लखनऊ मेट्रो बक्शी के तालाब तक आएगी। इस मौके पर सीएम …

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार आती है तो चंद्रिका देवी के सुंदरीकरण का कार्यक्रम आगे बढ़ जाता है। यहां किसान पथ बन रहा है, इसके बनने के बाद बक्शी का तालाब आने वाले समय में लखनऊ का हजरतगंज हो जाएगा। लखनऊ मेट्रो बक्शी के तालाब तक आएगी। इस मौके पर सीएम योगी की जनसभा में भारी भीड़ उमड़ी।

समाजवाद से सपा का कोई लेना-देना नहीं

मंगलवार को बक्शी का तालाब सीट से भाजपा प्रत्याशी योगेश शुक्ला के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भगवती सिंह सही मायने में समाजवादी थे। लेकिन आज के जो समाजवादी हैं, वो समाजवादी नहीं, सही मायने में माफियावादी, परिवारवादी और दंगावादी हैं। इनको लोहिया जी के विचारों से कोई लेना देना नहीं है। यह बहुरूपिया ब्रांड समाजवाद है।

कहा- पहले की सरकारों में आए दिन होता था दंगा

सीएम योगी कहा कि ये वही लखनऊ था, जहां छोटी-छोटी बातों पर दंगा-फसाद होता था। अराजकता फैलती थी। आज तो हमने ऐसे लोगों के फोटो भी चौराहों पर चस्पा कर दी है। अब कोई दंगा-फसाद नहीं करता, अब गुंडागर्दी नहीं कर सकता, गरीबों के हक पर डकैती नहीं कर सकता।

किसान सम्मान निधि से मिल रहा अन्नदाता को लाभ

सीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से अकेले लखनऊ में 2 लाख 10 हजार से अधिक किसानों को 6 हजार रुपये मिल रहे है। लखनऊ के 41 हजार 5 सौ से अधिक किसानों का कर्ज माफ हुआ। लखनऊ के 37 हजार से अधिक युवाओं को मोबाइल और टेबलेट दिया।

लखनऊ में 21 हजार 224 दिव्यांगजनों को 12 हजार रुपये पेंशन की सुविधा दे रहे हैं। 20 हजार 299 विधवाओं को 12 हजार रुपये पेंशन और 56 हजार 957 वृद्धजनों को भी 12 हजार पेंशन का लाभ लखनऊ जनपद में दे रहे हैं। 15 करोड़ गरीबों को महीने में दो बार फ्री में राशन की सुविधा उपलब्ध कराया जा रही है। अकेले लखनऊ जनपद में 40 लाख लोग फ्री में राशन का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: सबसे बड़े माफिया की गाड़ी में चलने वाले अपनी सुरक्षा की बात कर रहे हैं: अनिल राजभर

संबंधित समाचार