उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने संत गुरु रविदास की जयंती पर दी बधाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को संत गुरु रविदास की जयंती पर लोगों को बधाई दी। सिन्हा ने अपने संदेश में कहा कि आज मानवतावाद, सामाजिक समानता, करुणा और न्याय पर गुरु जी के दृष्टिकोण की प्रासंगिकता बहुत अधिक है। उपराज्यपाल ने कहा कि, मैं संत गुरु रविदास जी को उनकी जयंती …

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को संत गुरु रविदास की जयंती पर लोगों को बधाई दी। सिन्हा ने अपने संदेश में कहा कि आज मानवतावाद, सामाजिक समानता, करुणा और न्याय पर गुरु जी के दृष्टिकोण की प्रासंगिकता बहुत अधिक है। उपराज्यपाल ने कहा कि, मैं संत गुरु रविदास जी को उनकी जयंती पर नमन करता हूं। गुरु जी की शिक्षाओं ने मानवता को एक सदाचारपूर्ण और अच्छा जीवन जीने के लिए निर्देशित किया।

जाति, रंग और पंथ आधारित सभी भेदभाव को समाप्त करने के उनके आदर्श एक न्यायपूर्ण एवं मानवीय समाज बनाने के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। इस दौरान उपराज्यपाल ने प्रार्थना की कि यह शुभ अवसर केंद्र शासित प्रदेश में निरंतर शांति एवं प्रगति तथा लोगों के जीवन में समृद्धि लेकर आए।

इसे भी पढ़ें-

बॉलीवुड के मशहूर गायक व संगीतकार Bappi Lahiri का मुंबई में निधन

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज