बरेली: मौसम का चढ़ने लगा पारा, फरवरी के आखिरी सप्ताह में 25 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली में सियासी गर्मी के बाद अब मौसम ने अपनी गर्मी बढ़ाना शुरू कर दी है। धीरे-धीरे अब तापमान में बढ़ोत्तरी होना शुरू हो गई है। अगर मौसम का मिजाज यही रहा तो फरवरी के आखिरी सप्ताह में बरेली का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। जिसकी वजह …

बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली में सियासी गर्मी के बाद अब मौसम ने अपनी गर्मी बढ़ाना शुरू कर दी है। धीरे-धीरे अब तापमान में बढ़ोत्तरी होना शुरू हो गई है। अगर मौसम का मिजाज यही रहा तो फरवरी के आखिरी सप्ताह में बरेली का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। जिसकी वजह से इस बार गर्मी का आगाज जल्दी होगा। हालांकि अब फरवरी माह में मौसम का मिजाज बदलने की कोई संभावना नहीं जताई जा रही है।

बुधवार को 23 डिग्री तक रहा अधिकतम तापमान
मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों पर गौर किया जाए तो इन दिनों बरेली का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस है। जिसकी वजह से दिन में तो तेज धूप लोगों को ठंड से राहत दिलाएगी मगर। रात को हल्की ठंड महसूस हो सकती है। मगर ठीक एक दिन बाद न्यूनतम तापमान में करीब 1 से दो डिग्री तक की बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है।

नहीं होगी बारिश, लगातार धूप कुछ दिनों में बढ़ाने लगेगी बेचैनी
मौसम विभाग की तरफ से फिलहाल बारिश की कोई संभावना व्यक्त नहीं की जा रही है। हालांकि एक सप्ताह बाद आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है। जिसकी वजह से तापमान में एक डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

इसे भी पढ़ें-

बरेली: माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

 

संबंधित समाचार