केजरीवाल ने बप्पी लाहिड़ी के निधन पर शोक व्यक्त किया
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गायक-संगीतकार बप्पी लाहिड़ी के निधन पर बुधवार को शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह संगीत जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ”मशहूर गायक एवं संगीतकार बप्पी लाहिड़ी के निधन का दुखद समाचार मिला। बप्पी दा का जाना संगीत की दुनिया के …
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गायक-संगीतकार बप्पी लाहिड़ी के निधन पर बुधवार को शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह संगीत जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ”मशहूर गायक एवं संगीतकार बप्पी लाहिड़ी के निधन का दुखद समाचार मिला।
बप्पी दा का जाना संगीत की दुनिया के लिए एक बड़ी क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा उनके परिजनों एवं उनके चाहने वालों को यह दुख सहन करने की शक्ति दें।
मशहूर गायक एवं संगीतकार श्री बप्पी लहरी जी के निधन का दुखद समाचार मिला। बप्पी दा का जाना संगीत की दुनिया के लिए एक बड़ी क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं परिजनों और उनके चाहने वालों को ये दुख सहन करने की शक्ति दें। ?
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 16, 2022
भारत में 80 और 90 के दशक में डिस्को संगीत को लोकप्रिय बनाने वाले गायक-संगीतकार बप्पी लाहिड़ी का स्वास्थ्य संबंधी कई दिक्कतों के बाद मंगलवार रात निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे।
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने पंजाबी फिल्मों के अभिनेता दीप सिद्धू की एक सड़क हादसे में मौत होने पर भी शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया, ”दीप सिद्धू के असामयिक निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। मैं उनके परिवार एवं मित्रों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।”
ये भी पढ़ें-
