यूपी चुनाव 2022: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की 11वीं सूची, देखें लिस्ट
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 11वीं सूची जारी करते हुए तीन उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। भाजपा महासचिव अरुण सिंह की ओर से बुधवार को यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन नामों पर मुहर लगाई है। पार्टी ने सेवापुरी …
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 11वीं सूची जारी करते हुए तीन उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। भाजपा महासचिव अरुण सिंह की ओर से बुधवार को यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन नामों पर मुहर लगाई है।
पार्टी ने सेवापुरी विधानसभा सीट से नीलरतन सिंह पटेल, रॉबर्ट्सगंज से भूपेश चौबे और दुदधी से राम दुलार गौड़ को चुनाव मैदान में उतारा है। भाजपा ने 403 सदस्यीय उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अब तक 367 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। उत्तर प्रदेश में भाजपा अपना दल और निषाद पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है।
यह भी पढ़ें:-बॉलीवुड: अक्षय कुमार की ‘बच्चन पांडे’ का नया पोस्टर रिलीज, रोंगटे खड़े कर देगा एक्टर का रौद्र रूप
