जम्मू-कश्मीर में बारिश व बर्फबारी की संभावना, पारा हिमांक बिंदु से नीचे पहुंचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर स्थित कश्मीर घाटी में पारा हिमांक बिंदु से नीचे दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश तथा बर्फबारी की संभावना बुधवार को व्यक्त की । जम्मू-कश्मीर के ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में आज तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया जो सामान्य से शून्य …

श्रीनगर। केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर स्थित कश्मीर घाटी में पारा हिमांक बिंदु से नीचे दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश तथा बर्फबारी की संभावना बुधवार को व्यक्त की । जम्मू-कश्मीर के ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में आज तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया जो सामान्य से शून्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे था हालांकि दिन में तेज धूप खिलने से तापमान में सुधार हुआ और अधिकतम तापमान 14़ 8 डिग्री सेल्सियस होने से मौसम भी सुहावना हो गया।

उत्तरी कश्मीर के पर्यटक स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, पिछली रात तापमान शून्य से 6.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया था। कश्मीर के स्की रिजॉर्ट में इस अवधि में तापमान शून्य से 6.8 डिग्री नीचे है। दक्षिणी कश्मीर के पर्यटक स्थल पहलगाम में न्यूनतम तापमान पिछली रात शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे की तुलना में शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग के काजीगुंड पर बुधवार को तापमान शून्य से नीचे 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे की तुलना में तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। कोकेरनाग में तापमान शून्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया तथा कुपवाड़ा में तापमान शून्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़ें-

महाराष्ट्र: तेंदुए का सिर प्लास्टिक के डिब्बे में फंसा, दो दिन बाद बाहर निकाला गया

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता