सिंगर व कम्पोजर Bappi Lahiri के निधन की वजह आई सामने, जानें डॉक्टर ने क्या कहा?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। सिंगर और कम्पोजर बप्पी लाहिरी (Bappi Lahiri) का 69 साल की उम्र में मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में मंगलवार रात को निधन हो गया है। सिंगर का निधन हो गया। क्रिटिकेयर अस्पताल में जो डॉक्टर उनका इलाज कर रहे थे, उनका कहना है कि बप्पी लहुरी को कई हेल्थ की दिक्कतें थी। अब डॉक्टर …

मुंबई। सिंगर और कम्पोजर बप्पी लाहिरी (Bappi Lahiri) का 69 साल की उम्र में मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में मंगलवार रात को निधन हो गया है। सिंगर का निधन हो गया। क्रिटिकेयर अस्पताल में जो डॉक्टर उनका इलाज कर रहे थे, उनका कहना है कि बप्पी लहुरी को कई हेल्थ की दिक्कतें थी। अब डॉक्टर ने सिंगर के निधन पर स्टेटमेंट दिया है। एक न्यूज से बात करते हुए डॉक्टर दीपक नमजोशी ने कहा, बप्पी लाहिड़ी एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे और सोमवार को ही उन्हें डिस्चार्च किया गया। लेकिन मंगलवार को उनकी हालत बिगड़ने लगी और उनके परिवार ने डॉक्टर को घर पर बुलाया। इसके बाद उन्हें फिर अस्पताल लाया गयाय।

डॉक्टर ने बताई निधन की वजह

डॉक्टर ने बप्पी लाहिड़ी के निधन की वजह भी बताया उन्होंने कहा, ‘आधी रात से कुछ समय पहले OSA (ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया) के कारण उनकी मृत्यु हो गई।’

क्या होता है ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया

यह वह बीमारी है जिसमें सोते समय कुछ देर के लिए सांस रुक जाती है। ये तब होता है जब किसी को सही मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल पाती। इससे खून में ऑक्सीजन की कमी होने लगती है। वैसे तो ये सबको आम बीमारी लगती है, लेकिन अगर ये बढ़ जाए और गंभीर होने लगे तो डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

पिछले साल भी हुए थे अस्पताल में भर्ती

पिछले साल भी बप्पी दा कोविड पॉजिटिव होने के बाद ब्रीच कैंडी अस्प्ताल में भर्ती हुए थे। सितंबर में बप्पी ने अपनी खराब तबीयत को लेकर आई खबरों पर रिएक्शन देते हुए हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा था, मैं हैरान हूं कई सारी रिपोर्ट्स देखकर जिसमें लिखा है कि मैंने अपनी आवाज को खो दिया है। यह बहुत ही शर्मनाक है और मैं इससे बहुत दुखी हूं।

मैं अपने पोते की डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग कर रहा था 3 दिन पहले। मैं कैसे अपनी आवाज खो सकता हूं? मैं 50 साल से इस इंडस्ट्री में काम कर रहा हूं और कभी मैंने ऐसा एक्सपीरियंस नहीं किया। मुझे हल्की खांसी थी और मैं सिरप्स और गोलियां ले रहा था उसके लिए। ये छोटी बात है और मैं ठीक हूं।

यह भी पढ़ें:-इटावा: इमरान प्रतापगढ़ी ने कांग्रेस के पक्ष में की जनसभा, कहा- दो चरणों में शांत हो चुकी है सीएम योगी की गर्मी

संबंधित समाचार