आजमगढ़: माघी पूर्णिमा हजारों लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी
आजमगढ़। माघी पूर्णिमा के मौके पर आज बुधवार को नदी और सरोवरों में हजारों लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई और मंदिरों में दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। फूलपुर क्षेत्र के दुर्वासा धाम स्थित तमसा-मंजूषा नदियों के संगम, अवंतिकापुरी धाम स्थित सरोवर, मेंहनगर के श्री मंडलेश्वर महादेव स्थिति शिव सरोवर, ऐतिहासिक लखरांव पोखरे में …
आजमगढ़। माघी पूर्णिमा के मौके पर आज बुधवार को नदी और सरोवरों में हजारों लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई और मंदिरों में दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। फूलपुर क्षेत्र के दुर्वासा धाम स्थित तमसा-मंजूषा नदियों के संगम, अवंतिकापुरी धाम स्थित सरोवर, मेंहनगर के श्री मंडलेश्वर महादेव स्थिति शिव सरोवर, ऐतिहासिक लखरांव पोखरे में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर शिवलिग पर जलाभिषेक किया।
महराजगंज: बाबा भैरव धाम स्थित पवित्र सरोवर में स्नान कर लोगों ने अन्न दान किया तथा परिवार की खुशहाली के लिए बाबा के चरणों में फूल, बताशा, नारियल व मिर्च की बोरियां अर्पित करते हुए मन्नते मांगी। मंगलवार को साप्ताहिक मेले के दूसरे दिन पूर्णिमा के चलते धाम में दो दिनों से श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहा। लगन के दौरान जिन परिवारों में मांगलिक कार्यक्रम सम्पन्न हो चुके थे उन लोगों ने सपरिवार धाम में सत्यनारायण व्रत कथा का श्रवण करते हुए हलवा, पूरी चढ़ाया।
मेले में इस बार लाल मिर्चा की दुकानें काफी संख्या में लगी थीं जहां लोग जमकर खरीदारी किया। घर के बुजुर्गों ने लघु कृषि यंत्रों में फावड़ा, कुदाल, हंसिया, खुरपा, पनिहा के साथ कड़ाही, तवा, चकला-बेलन और मिट्टी के बर्तनों की खरीदारी की तो वहीं महिलाओं व बच्चों की भीड़ श्रृंगार, खिलौने और चटपटे व्यंजनों की दुकानों पर दिखी। शांति व्यवस्था के लिए महराजगंज थाने की पुलिस मुस्तैद रही।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: हाथों में मेहंदी रचाकर और रैली निकालकर मतदाताओं को किया जागरूक
