दीप सिद्धू की मौत को साजिश मान रहे लोग, फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू की मंगलवार की रात को मौत हो गई। वो खदखौदा इलाके में कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेस पर दिल्ली से पंजाब लौट रहे थे। तभी उनकी कार एक खड़े ट्रक में घुस गई। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दीप की सड़क हादसे में मौत के बाद कई लोग …

लखनऊ। पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू की मंगलवार की रात को मौत हो गई। वो खदखौदा इलाके में कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेस पर दिल्ली से पंजाब लौट रहे थे। तभी उनकी कार एक खड़े ट्रक में घुस गई। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दीप की सड़क हादसे में मौत के बाद कई लोग इस हादसा कम साजिश ज्यादा मान रहे हैं।

लोग कह रहे हैं कि इस हादसे में दीप सिद्धू की मौत हो गई लेकिन उनकी गर्लफ्रेंड रीना राय कैसे बच गईं। रीना राय को मामूली चोटें आई हैं। बता दें कि इस हादसे में दीप सिद्धू की स्कार्पियो जीप एक साइट से पूरी तरीके से चकनाचूर हो गई थी। इसी साइट में दीप बैठे थे। वहीं मामले की पूरी पड़ताल के लिए फारेंसिंक टीम ने नमूने लिए हैं और वो सभी तथ्यों की बारीकी से जांच कर रही है।

इस मामले में सोनीपत के एसपी ने कहा कि ये साजिश नहीं बल्कि एक हादसा है। उन्होंने कहा कि अगर इस सड़क हादसे में किसी की साजिश होती तो ट्रक गाड़ी को पीछे से टक्कर मारती लेकिन यहां गाड़ी ने ही ट्रक में पीछे से टक्कर मारी है। ऐसे में इसे साजिश मानना गलत है। उन्होंने कहा कि फारेंसिक टीम ने नमूने इकट्ठे कर लिए हैं और वो मामले की पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें: परिवारवादी के साथ-साथ समस्यावादी भी है सपा : मुख्यमंत्री योगी

संबंधित समाचार