आईओए प्रमुख नरिंदर बत्रा ने नौ महासंघों के अधिकारियों से की मुलाकात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने यहां ओलंपिक भवन में नौ राष्ट्रीय महासंघों (एनएसएफ) के अधिकारियों से मुलाकात की। जिन खेलों के अधिकारियों ने बत्रा से मुलाकात की उनमें स्पोर्ट्स, शतरंज, सेपकटकरा, सॉफ्टबॉल, ब्रिज, जु जित्शु, कुराश, स्पोर्ट क्लाइंबिंग आदि शामिल हैं। स्पोर्ट्स चीन के हांगजो में 10 से 25 …

नई दिल्ली। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने यहां ओलंपिक भवन में नौ राष्ट्रीय महासंघों (एनएसएफ) के अधिकारियों से मुलाकात की। जिन खेलों के अधिकारियों ने बत्रा से मुलाकात की उनमें स्पोर्ट्स, शतरंज, सेपकटकरा, सॉफ्टबॉल, ब्रिज, जु जित्शु, कुराश, स्पोर्ट क्लाइंबिंग आदि शामिल हैं।

स्पोर्ट्स चीन के हांगजो में 10 से 25 सितंबर तक होने वाले एशियाई खेलों में पदक खेल के रूप में पदार्पण करेगा। भारतीय स्पोर्ट्स महासंघ के निदेशक लोकेश सूजी ने बयान में कहा, ”हमने बत्रा से देश की ईस्पोर्ट्स टीम की तैयारियों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की।

” बैठक में एशियाई खेलों के लिये भारतीय दल के प्रमुख भूपेंदर सिंह बाजवा भी उपस्थित थे। बैठक में अभ्यास शिविरों और विभिन्न खर्चों पर भी चर्चा की गयी। बैठक में आईओए ने निष्पक्ष और पारदर्शी चयन प्रक्रिया अपनाने पर जोर दिया।

ये भी पढ़ें:- एशियाई चैंपियनशिप से पहले युवा और जूनियर मुक्केबाजों के लिए शिविर शुरू

संबंधित समाचार