बहराइच: पुरोहितों ने किया मंत्रोच्चार, पीएम मोदी की जनसभा स्थल का हुआ पूजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। विधानसभा चुनाव को धार देने पयागपुर आ रहे प्रधानमंत्री के जनसभा को लेकर भाजपा पूरी शिददत के साथ जुटी हुई है। बुधवार को प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का विधि विधान से पूजन किया गया। पुरोहितों के मंत्रोच्चार के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने भूमि पूजन किया। 22 फरवरी को बहराइच में पीएम मोदी करेंगे जनसभा विधानसभा …

बहराइच। विधानसभा चुनाव को धार देने पयागपुर आ रहे प्रधानमंत्री के जनसभा को लेकर भाजपा पूरी शिददत के साथ जुटी हुई है। बुधवार को प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का विधि विधान से पूजन किया गया। पुरोहितों के मंत्रोच्चार के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने भूमि पूजन किया।

22 फरवरी को बहराइच में पीएम मोदी करेंगे जनसभा

विधानसभा पयागपुर क्षेत्र के शिवदहा मोड़ के निकट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सभा को सम्बोधित करेंगे। प्रधानमंत्री 22 फरवरी को पयागपुर आएंगे। आगमन से पूर्व कार्यक्रम स्थल का भूमिपूजन जिलाध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल, राजा पयागपुर जयेंद्र विक्रम सिंह व विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी ने विधि विधान से किया गया। प्रभारी भानु महाजन, श्रीनाथ शुक्ला राघवेंद्र प्रताप सिंह, रण विजय सिंह, दीपक सत्या, उमा शंकर तिवारी, डॉ. डिम्पल जैन, हरेन्द्र विक्रम सिंह, देवेंन्द्र मिश्रा मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: आईओए प्रमुख नरिंदर बत्रा ने नौ महासंघों के अधिकारियों से की मुलाकात

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज