हल्द्वानी: धामी ने किया पलटवार, कहा- मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं हरीश रावत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरीश रावत के बयान का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि हरीश रावत मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं। कांग्रेस की सरकार नहीं बनने वाली है। यह बात उन्होंने एएनआई को दिए एक साक्षात्कार में कही। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के मतदान की प्रक्रिया …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरीश रावत के बयान का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि हरीश रावत मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं। कांग्रेस की सरकार नहीं बनने वाली है। यह बात उन्होंने एएनआई को दिए एक साक्षात्कार में कही।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब बीजेपी हो या कांग्रेस सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत का दावा ठोक रहे हैं। इस बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरीश रावत के उस बयान पर जवाब दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस में कोई भी उनके मुख्यमंत्री बनने का विरोध नहीं कर रहा है। धामी ने कहा कि हरीश रावत मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं। उन्होंने दावा किया बीजेपी प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।

दरअसल, मतदान के बाद से ही हरीश रावत अपनी जीत को लेकर बेहद आश्वस्त नजर आ रहे हैं। हरीश ने दावा किया है कि उनकी पार्टी 48 सीटें जीतकर अपनी सरकार बना रही है। अब हरीश रावत के इस बयान पर सीएम पुष्कर धामी ने पलटवार किया है। सीएम धामी ने दावा किया कि प्रदेश में एक बार फिर से बीजेपी की ही सरकार बनने जा रही है।

संबंधित समाचार