सिक्किम : बदमाशों ने सचिवालय भवन के कमरों में तोड़फोड़ की
गंगटोक। कुछ अज्ञात बदमाश यहां सचिवालय परिसर में घुस गए और इमारत के कुछ कमरों में तोड़फोड़ की। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। इस परिसर में मुख्यमंत्री, अन्य मंत्रियों और शीर्ष अधिकारियों के आवास और कार्यालय हैं। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने मंगलवार रात सचिवालय और उससे सटे स्वास्थ्य विभाग की इमारत में …
गंगटोक। कुछ अज्ञात बदमाश यहां सचिवालय परिसर में घुस गए और इमारत के कुछ कमरों में तोड़फोड़ की। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। इस परिसर में मुख्यमंत्री, अन्य मंत्रियों और शीर्ष अधिकारियों के आवास और कार्यालय हैं।
उन्होंने बताया कि बदमाशों ने मंगलवार रात सचिवालय और उससे सटे स्वास्थ्य विभाग की इमारत में प्रवेश किया और कई कमरों के ताले तोड़ दिए और दराज व अलमारियां खोल दी। एक अधिकारी ने बताया कि सिक्किम पुलिस मामले की जांच कर रही है और इस सिलसिले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
अधिकारी ने कहा कि बदमाश संभवत: मंगलवार रात साढ़े ग्यारह से मध्य रात्रि के बीच सचिवालय भवन में घुसे और कार्यालय के कुछ कमरों में तोड़फोड़ की।
ये भी पढ़ें-
बहराइच: पुरोहितों ने किया मंत्रोच्चार, पीएम मोदी की जनसभा स्थल का हुआ पूजन
