रामराज्य की स्थापना के लिए सीएम योगी को दें 15 वर्ष का समय: उमा भारती
उन्नाव। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने जनसभा कर लोगों को भाजपा सरकार उपलब्धियां बताई। उन्होने कहा कि भाजपा शासनकाल ने भयमुक्त समाज का वातावरण उत्पन्न किया है। उन्होने कहा कि देश में रामराज्य के लिए मोदी को 25 वर्ष और योगी को 15 वर्ष देने का आग्रह किया। रावण को मारने में लगा था 15 …
उन्नाव। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने जनसभा कर लोगों को भाजपा सरकार उपलब्धियां बताई। उन्होने कहा कि भाजपा शासनकाल ने भयमुक्त समाज का वातावरण उत्पन्न किया है। उन्होने कहा कि देश में रामराज्य के लिए मोदी को 25 वर्ष और योगी को 15 वर्ष देने का आग्रह किया।
रावण को मारने में लगा था 15 साल का समय
वह सदर क्षेत्र के विधनू बाजार में सदर से भाजपा प्रत्याशी पंकज गुप्ता के समर्थन में जनसभा करने पहुंची थी। उन्होने कहा कि रावण को मारने में राम को 15 वर्षों का समय लगा था। उसी प्रकार देश में रामराज्य लाने के लिए मोदी को 25 वर्ष और योगी को 15 वर्ष का समय देना होगा। तभी देश और प्रदेश से गरीबी, भुखमरी, बेरोजगारी दूर हो सकेगी और लोग सम्मान से अपना जीवन यापन कर सकेंगे। उन्होने कहा कि लडाई अकेले रोटी की नहीं होती इज्जत की भी लडाई भी होती है।
जब अपराधियों पर चलेंगे डंडे तब गरीब को मिलेगा इंसाफ
रोटी भी चाहिए इज्जत और इज्जत से जीने का अधिकार भी चाहिए, तो सोच बदलना पड़ेगा ब्यूरोक्रेसी का, सोच बदलना पड़ेगा नेताओं का, सोच बदलना पड़ेगा पुलिस, प्रसाशन का, डंडा गरीब आदमी के लिए नहीं, अपराधी पर डंडा उठाओ और गरीब आदमी के सामने हाथ जोड़कर खड़े हो जाओ इसी प्रकार रामराज्य आयेगा, जब अपराधियों पर डंडे चलेंगे और गरीब आदमी को सम्मान के साथ बैठाया जायेगा। थाने में तहसील में ब्लाक में कि आइये बताइये आपको क्या तकलीफ है।
उमा भारती ने भाजपा प्रत्याशी पंकज गुप्ता के लिए लोगों से जनसमर्थन मांगा। इस मौके पर अमित त्रिपाठी, लऊवा महाराज, दिनेश तिवारी, श्रीकृष्ण वर्मा किरण सिंह, धनंजय सिंह, आशीष दीक्षित, अमन सिंह, मोहित सिंह, राम लखन, लव कुश, कुलदीप गौतम, योगेंद्र तिवारी, सर्वेश लोधी, प्रभाकर सिंह, शेखर दुबे, सिद्धार्थ सिंह, नरेंद्र निषाद, अंकुश सिंह, अवनीश त्रिपाठी सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: अखिलेश राज में व्याप्त अराजकता से डरा सहमा था आम आदमी: पीयूष गोयल
