गोरखपुर पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ शातिर चोर को किया अरेस्ट
गोरखपुर। गोरखपुर शहर कोतवाली पुलिस ने अवैध तमंचे के साध सदर अस्पताल के पास से एक शातिर चोर को बुधवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी चोर की पहचान दिलेजाकपुर के रहने वाले जितेंद्र गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके ऊपर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस को काफी दिनों …
गोरखपुर। गोरखपुर शहर कोतवाली पुलिस ने अवैध तमंचे के साध सदर अस्पताल के पास से एक शातिर चोर को बुधवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी चोर की पहचान दिलेजाकपुर के रहने वाले जितेंद्र गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके ऊपर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस को काफी दिनों से जितेंद्र की तलाश थी। आरोपी जितेंद्र के खिलाफ कोतवाली सहजनवा में पहले से ही चोरी का केस दर्ज था।
यह भी पढ़ें: नैनीताल: कड़ाके की ठंड के बाद भीषण गर्मी के लिए रहें तैयार, मार्च शुरू होते ही बढ़ेगा तापमान
