बरेली: एनसीसी कैडेट्स बारीकी से सीखेंगे अत्याधुनिक हथियारों का प्रशिक्षण
बरेली,अमृत विचार। एनसीसी कैडेट्स को बेहतर प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से बरेली एनसीसी ग्रुप ने आठवीं बालिका यूपी बटालियन में 0.22 मिलीमीटर सैम्यूलेटर रूम बनाया है। जिसमें एनसीसी कैडेट्स को प्रभावशाली व सटीक फायर सर्पोट, अच्छी फायरिंग कौशल, प्रभावशाली पकड़, 0.22 एमएम राइफर का इनडोर कंडीशन में लक्ष्य व ट्रिगर ऑपरेशन समेत अन्य आवश्यक कार्यों …
बरेली,अमृत विचार। एनसीसी कैडेट्स को बेहतर प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से बरेली एनसीसी ग्रुप ने आठवीं बालिका यूपी बटालियन में 0.22 मिलीमीटर सैम्यूलेटर रूम बनाया है। जिसमें एनसीसी कैडेट्स को प्रभावशाली व सटीक फायर सर्पोट, अच्छी फायरिंग कौशल, प्रभावशाली पकड़, 0.22 एमएम राइफर का इनडोर कंडीशन में लक्ष्य व ट्रिगर ऑपरेशन समेत अन्य आवश्यक कार्यों की सुझाव व अभ्यास कराया जाएगा।
इस दौरान बटालियन की एक टीम को सिकन्दराबाद स्थित सैम्यूलेटर डिजाइन एंड डिप्लेंमेंट सेंटर मिलेट्री कॉलेज ऑफ ईएमई की ओर प्रशिक्षण दिया गया। बुधवार को बरेली ग्रुप के कमांडर ब्रिगेडियर वेक्टेंश शर्मा ने स्मूलेटर रूम की शुरुआत की। इस दौरान आठवी बालिका यूपी बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल राजेश शॉ (वीर चक्र), प्रशासनिक अधिकारी मेजर श्वेता सिंह, जीसीआई, पीआई स्टॉफ समेत एनसीसी कैडेट्स भी मौजूद रहे। फोटो संख्या– शिवांग103,
