लखनऊ: यादव बाहुल्य सीटों पर अपर्णा मांगेंगी भाजपा के लिए वोट
लखनऊ। भाजपा नेत्री और मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव करहल और जसवंत नगर में भाजपा के प्रचार के लिए जाएंगी। दरअसल, मैनपुरी की करहल सीट पर उनके जेठ और सपाध्यक्ष अखिलेश यादव तथा इटावा की जसवंतनगर सीट पर चचिया ससुर शिवपाल सिंह सपा के टिकट पर मैदान में हैं। इन दोनों सीटों …
लखनऊ। भाजपा नेत्री और मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव करहल और जसवंत नगर में भाजपा के प्रचार के लिए जाएंगी। दरअसल, मैनपुरी की करहल सीट पर उनके जेठ और सपाध्यक्ष अखिलेश यादव तथा इटावा की जसवंतनगर सीट पर चचिया ससुर शिवपाल सिंह सपा के टिकट पर मैदान में हैं।
इन दोनों सीटों के अलावा 57 अन्य सीटों पर तीसरे चरण के दौरान 20 फरवरी को मतदान होगा। इसमें फिरोजाबाद, एटा, कन्नौज, मैनपुरी, कानपुर, ललितपुर और झांसी के विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। इन 59 सीटों में से 30 सीटों पर यादव मतदाताओं की बहुलता है जो पारंपरिक तौर पर समाजवादी पार्टी के वोटर माने जाते हैं। हालांकि इस बारे में अपर्णा ने किसी तरह की कोई टिप्पणी नहीं की है।
यादव बहुल इलाकों में बीजेपी के लिए प्रचार कर चुकी हैं अपर्णा
हालांकि यादव बाहुल्य सीटों पर वह भाजपा के लिए प्रचार कर चुकी हैं। इसके अलावा लखनऊ, उन्नाव, बाराबंकी, सीतापुर, रायबरेली आदि जिलों में वह भाजपा के लिए वोट मांग चुकी हैं। पिछले चुनाव में भाजपा को यादव मतदाताओं का भी साथ मिला था। ऐसे में माना जा रहा है कि पार्टी उनको यादव बाहुल्य इलाकों में भेज सकती है।
यह भी पढ़ें: लखनऊ में मायावती ने भरी हुंकार, कहा- पिछले चुनाव में पार्टी के नेताओं के विश्वासघात से मिली थी हार
