बरेली: टर्म एक के परीक्षा परिणाम हो सकते है एक हफ्ते में घोषित
बरेली,अमृत विचार। सीबीएसई के टर्म एक के परीक्षा परिणाम जारी अभी तक नही हुआ है। इसके लेकर स्कूल प्रशासन और छात्र के बीच कई कयास लागाए जा रहे हैं। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक टर्म एक की 10 और 12 वीं के परीक्षा परिणाम इस हफ्ते जारी होने की उम्मीद जताई है। सीबीएसई के जिला समन्वयक …
बरेली,अमृत विचार। सीबीएसई के टर्म एक के परीक्षा परिणाम जारी अभी तक नही हुआ है। इसके लेकर स्कूल प्रशासन और छात्र के बीच कई कयास लागाए जा रहे हैं। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक टर्म एक की 10 और 12 वीं के परीक्षा परिणाम इस हफ्ते जारी होने की उम्मीद जताई है।
सीबीएसई के जिला समन्वयक वीके मिश्रा ने केंद्रीय शासन से मिले इनपुट के मुताबिक कहना है कि जल्द ही परीक्षा के परिणाम घोषित हो जाएंगे। उम्मीद है कि एक हफ्ते के भीतर ही परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। हालांकि इस संबंध कोई आधिकारिक निर्देश जारी नही हुआ है।
बताया कि परीक्षा परिणाम देखने के लिए छात्र सीबीएसई की वेबसाइट के अलावा उमंग एप व एसएमएस सेवा के जरिए भी अपना रिजल्ट जान सकेंगे। सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए दूसरे चरण की थ्योरी की बोर्ड परीक्षा 26 अप्रैल से ऑफलाइन आयोजित करने की भी घोषणा कर चुका है। ऐसे में इस संभावना से नही नकारा जा सकता की परिणाम जल्द आएंगे ।
ये भी पढ़ें-
बरेली: गुणवत्ता से समझौता नहीं होना चाहिए, खराब मिली तो कार्रवाई करूंगा
