संभल : शॉर्ट सर्किट से खल के प्लांट में लगी आग, लाखों रुपये का नुकसान
संभल/अमृत विचार। नखासा थाना क्षेत्र के गांव पल्था निवासी रियाजुल का पशुओं के खाने के काम आने वाला खल चोकर बनाने का कारोबार करता है। गोदाम में लगे में प्लांट में बुधवार की देर रात को अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे कारोबारी का लाखों का नुकसान हो गया। ग्रामीणों ने देर रात …
संभल/अमृत विचार। नखासा थाना क्षेत्र के गांव पल्था निवासी रियाजुल का पशुओं के खाने के काम आने वाला खल चोकर बनाने का कारोबार करता है। गोदाम में लगे में प्लांट में बुधवार की देर रात को अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे कारोबारी का लाखों का नुकसान हो गया। ग्रामीणों ने देर रात गोदाम स्वामी को घर जाकर आग की जानकारी दी। गांव के लोगों ने अग्नि शमन दल को फोन करके घटना के बारे में बताया। अग्निशमन कर्मियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से खल कारोबारी का प्लांट और मकान राख हो गया।
नखासा थाना क्षेत्र के गांव पल्था निवासी रियाजुल पुत्र हिमायतु उल्ला ने गांव में ही जगंल की तरफ पशुओं के खाने का खल चोकर बनाने का प्लांट लगा रखा है। रियाजुल के प्लांट पर दुसरे गांव का बन्ने मुंशी भी रहता है। बुधवार की रात बन्ने मुंशी घर सोने चला गया था। देर रात दो बजे अचानक कारोबारी के खल चोकर बनाने के प्लांट में शॉट सर्किट से आग लग गई। ढाई बजे ग्रामीणों ने रियाजुल के घर पहुंचकर गोदाम में आग लगने की घटना की बात बताई। आग लगने की खबर सुनते ही रियाजुल का परिवार गोदाम में लगे प्लांट पर पहुंच गया। प्लांट की इमारत से आग की लपटें देख रियाजुल और उसका पूरा परिवार रोने पीटने लगे। पहले तो पूरे गांव के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी।
सूचना मिलने पर तीन बजे पहुंचे फायरकर्मियों ने दो घंटे में आग पर काबू पाया। देखते ही देखते आग की चपेट में आकर इमारत मात्र मलवे में तब्दील हो गई। लाखों का प्लांट भी राख हो गया। खल कारोबारी रियाजुल ने बताया की आग से आठ लाख की कीमत का प्लांट और 10 से 12 लाख की कीमत का मकान राख हो गया। रात भर पूरा गांव रियाजुल के गोदाम के बाहर ही खड़ा रहा। मौके पर पहुंची पुलिस को गोदाम स्वामी ने तहरीर दी है। कार्यवाहक प्रभारी राजेश पाण्डे ने मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
