मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: दो स्कूली बसों में हुई टक्कर, 2 बच्चों की मौत, 6 गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुजफ्फरनगर। यूपी के मुजफ्फरनगर में आज सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब दो  शहर कोतवाली के बुढ़ाना मोड़ के निकट दो स्कूली बसें आपस में आमने-सामने से टकरा गईं। इस हादसे में दो छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि ड्राइवर समेत पांच छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के …

मुजफ्फरनगर। यूपी के मुजफ्फरनगर में आज सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब दो  शहर कोतवाली के बुढ़ाना मोड़ के निकट दो स्कूली बसें आपस में आमने-सामने से टकरा गईं। इस हादसे में दो छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि ड्राइवर समेत पांच छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें नगर के ईवान मल्टी स्पेशियलिटी सेंटर रेफर कर दिया गया। यहां से भी हालत गंभीर होने पर चार छात्रों को हायर सेंटर मेरठ रेफर किया गया है।

गंभीर घायलों में जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के छात्र अक्षित मलिक, दक्षित मलिक और तोसिक, वहीं, दूसरे स्कूल रविन्द्र नाथ स्कूल की छात्रा महा शामिल हैं। एक बस ड्राइवर की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। मेरठ के एसडीएस ग्लोबल हॉस्पिटल में अक्षित मलिक और उनके भाई दक्षित मलिक की हालत गंभीर बनी है। दोनों आईसीयू में भर्ती हैं।

वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि सुबह कोघरा घना था जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। देखने वालों ने बताया कि जीडी गोयनका स्कूल की बस शाहपुर की ओर जा रही थी, जबकि विपरीत दिशा से रविन्द्र नाथ स्कूल की बस आ रही थी। बुढ़ाना मोड से आगे फ्रेट कॉरिडोर रेलवे लाइन के पास ये दोनों स्कूल बस आपस में टकरा गई। लोगों ने बताया कि जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल की बस काफी तेजी से विपरीत दिशा की ओर चल रही थी।

यह भी पढ़ें:-बरेली: सरेशाम सर्राफ व्यापारी की बेरहमी से हत्या के बाद लूट, करीब 20 लाख के गहने और 10 लाख की नकदी गायब

संबंधित समाचार