IND vs WI: किरॉन पोलार्ड ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन- दीपक चाहर और वेंकटेश अय्यर हुए चोटिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय टीम ने पहले टी-20 में वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इस जीत के हीरो लेग स्पिनर रवि बिश्नोई रहे। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 157 रन बनाए थे। निकोलस पूरन ने 61, काइल मायर्स ने …

नई दिल्ली। भारतीय टीम ने पहले टी-20 में वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इस जीत के हीरो लेग स्पिनर रवि बिश्नोई रहे। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 157 रन बनाए थे। निकोलस पूरन ने 61, काइल मायर्स ने 31 और अंत में कप्तान कीरोन पोलार्ड ने 19 गेंदों में 24 रनों की पारी खेली। इस दौरान पोलार्ड के शॉट्स ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाज दीपक चाहर और ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को चोटिल कर दिया। अब इन खिलाड़ियों के अगले मैच में खेलने पर भी सस्पेंस बरकरार है।

Image

बता दें कि वेस्टइंडीज की पारी के 17वें ओवर में लॉन्ग ऑन की तरफ फील्डिंग कर रहे वेंकटेश अय्यर विंडीज के कप्तान पोलार्ड के एक शॉट को रोकने कि कोशिश में अपना हाथ चोटिल कर बैठे। पोलार्ड ने काफी ताककवर शॉट खेला था, जिसकी वजह से लॉन्ग ऑन पर खड़े अय्यर के पास गेंद जाते वक्त भी काफी तेज थी और उनके हाथ से टकराकर सीधे बाउंड्री पार कर गई, इसके बाद वेंकटेश को फिजियो की मदद लेनी पड़ी थी।

वहीं पारी के 19वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर स्क्वायर लेग की तरफ खेले गए एक तेज शॉट को रोकने की कोशिश में दीपक चाहर अपना दायां हाथ चोटिल कर बैठे। हालांकि वह चौका बचाने में कामयाब रहे, लेकिन बल्ले से निकली तेज गेंद से उन्हें खासी परेशानी हुई। चाहर को भी फिजियो की मदद लेनी पड़ी और फिर उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। उन्होंने 3 ओवरों में 28 रन देकर एक विकेट झटका। वेंकटेश अय्यर भारतीय पारी के दौरान बल्लेबाजी के लिए उतरे और उन्होंने विनिंग सिक्स भी हिट किया।

Image

इस मुकाबले में दीपक चाहर ने तीन ओवर में 28 रन देकर एक विकेट हासिल किया। वहीं वेंकटेश को एकमात्र ओवर फेंकने को मिला, जिसमें उन्होंने 4 रन दिए। हालांकि वेंकटेश ने आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 13 गेंद पर 24 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने ही आखिरी में छक्का लगाकर टीम इंडिया को मैच जिताया।

ये भी पढ़ें : नरिंदर बत्रा के रवैये से हैरान है हॉकी इंडिया टीम, आईओए प्रमुख से इस सप्ताह करेंगे बैठक

संबंधित समाचार