महानायक रजनीकांत एक बार फिर ऐश्वर्या राय के साथ फिल्म ‘थलाइवार 169’ में करेंगे काम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। दक्षिण भारतीय सिनेमा के महानायक रजनीकांत एक बार फिर से ऐश्वर्या राय के साथ काम करते नजर आ सकते हैं। निर्देशक नेल्सन दिलीप कुमार, रजनीकांत को लेकर फिल्म ‘थलाइवार 169’ बनाने जा रहे हैं। चर्चा है कि इस फिल्म में रजनीकांत के अपोजिट ऐश्वर्या राय बच्चन नजर आ सकती है। ऐश्वर्या के पास फिल्म …

मुंबई। दक्षिण भारतीय सिनेमा के महानायक रजनीकांत एक बार फिर से ऐश्वर्या राय के साथ काम करते नजर आ सकते हैं। निर्देशक नेल्सन दिलीप कुमार, रजनीकांत को लेकर फिल्म ‘थलाइवार 169’ बनाने जा रहे हैं। चर्चा है कि इस फिल्म में रजनीकांत के अपोजिट ऐश्वर्या राय बच्चन नजर आ सकती है। ऐश्वर्या के पास फिल्म की स्क्रिप्ट भेजी गयी है।

कहा जा रहा है कि वह इस फिल्म करने के मूड में हैं। यदि ऐश्वर्या राय इस फिल्म के लिए हां करती हैं तो वह दूसरी बार रजनीकांत के साथ स्क्रीन साझा करती दिखाई देंगी। ऐश्वर्या राय ने वर्ष 2010 में प्रदर्शित फिल्म ‘रोबोट’ में रजनीकांत के साथ काम किया है।

‘रोबोट’ में रजनी और ऐश्वर्या ने लोगों का जीता था दिल

इससे पहले ऐश्वर्या राय साल 2010 में आई फिल्म ‘रोबोट’ में रजनीकांत के साथ इश्क लड़ाती दिखाई दी थीं। मूवी में दोनों की जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। अगर अदाकारा हां करती हैं तो 12 साल बाद दोनों के फिर से दर्शक एक साथ देखेंगे।

सन पिक्चर्स के बैनर तले बनेगी मूवी

‘थलाइवार 169’ की बात करें तो अनिरुद्ध रविचदंर इस मूवी के गाने को कंपोज कर रहे हैं। मूवी को डायरेक्टर नेल्सन दिलीप कुमार डायरेक्ट करेंगे। सन पिक्चर्स के बैनर तले बन रही थलाइवा रजनीकांत की 169वीं फिल्म का ऐलान अब ऑफिशियली हो चुका है।

यह भी पढ़ें:-Haryana Reservation: सुप्रीम कोर्ट का आरक्षण पर बड़ा फैसला, अब नहीं मिलेगा 75 प्रतिशत कोटा

संबंधित समाचार