Goodbye Bappi Da… पंचतत्व में विलीन हुए Bappi Lahiri, बेटे ने दी मुखाग्नि, बिलख-बिलखकर रोईं बेटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। सिनेमा जगत के मशहूक गायक व संगीतकार बाद बप्पी लाहिरी को आज पंचतत्व में विलीन कर दिया गया। उनके बेटे बप्पा लहिरी ने उन्हें मुखाग्नि दी। बप्पी लहिरी का अंतिम संस्कार जुहू स्थित पवन हंस श्मशान भूमि में किया गया। वहीं इससे पहले बप्पी दा की फूलों से सजे ट्रक में अंतिम यात्रा निकाली …

मुंबई। सिनेमा जगत के मशहूक गायक व संगीतकार बाद बप्पी लाहिरी को आज पंचतत्व में विलीन कर दिया गया। उनके बेटे बप्पा लहिरी ने उन्हें मुखाग्नि दी। बप्पी लहिरी का अंतिम संस्कार जुहू स्थित पवन हंस श्मशान भूमि में किया गया। वहीं इससे पहले बप्पी दा की फूलों से सजे ट्रक में अंतिम यात्रा निकाली गई। ट्रक पर बप्पी दा की एक बड़ी तस्वीर लगाई गई और उसी में उनके पार्थिव शरीर को रखकर अंतिम यात्रा निकाली गई।

बप्पी लहिरी की अंतिम यात्रा उनके जुहू स्थित घर से करीब 10 बजे शुरू हुई और धीरे-धीरे पवन हंस श्मशान भूमि की ओर बढ़ी। परिवार के लोगों के अलावा अलका याग्निक, विद्या बालन, रुपाली गांगुली और सुनील पाल समेत कुछ और हस्तियां बप्पी दा की अंतिम यात्रा में शामिल हुईं।

बप्पी लाहिड़ी की अंतिम तस्वीर आई सामने

बॉलीवुड के चहेते बप्पी दा एक दिन यूं अपने चाहने वालों को छोड़कर चले जाएंगे यह किसी ने सोचा नहीं था। अपने आइकॉनिक गानों को लेकर वों हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे। बप्पी दा के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया जारी है। इस बीच लेजेंडरी सिंगर की आखिरी तस्वीर सामने आई है।

बप्पी दा को अंतिम विदाई देने पहुंचे सेलेब्स

बप्पी लाहिड़ी के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विर्ले पार्ले श्मशान घाट में सिंगर के आखिरी दर्शन करने सेलेब्स पहुंच रहे हैं। एक्टर शक्ति कपूर, विद्या बालन, भूषण कुमार, मीका सिंह, विंदू दारा सिंह बप्पी दा के अंतिम दर्शन करने पहुंचे।

 

रोती दिखीं बप्पी लाहिड़ी की बेटी

बप्पी दा के शव को जिस वक्त घर से श्मशान घाट ले जाया जा रहा था उस वक्त उनकी बेटी बिलख-बिलखकर को रोते हुईं दिखाई दी। बेटे बप्पा की आंखें भी नम थीं। सिंगर की बेटी चीख चीख कर बेसुध होकर रोती नजर आईं। ये तस्वीरें किसी की भी आंखें नम कर दें।

बप्पी लाहिड़ी के निधन से टूटा परिवार

गायक बप्पी लाहिड़ी के अचानक निधन से उनका पूरा परिवार टूट गया है। बता दें कि जिस वक्त बप्पी लाहिड़ी का अस्पताल में निधन हुआ उस समय उनके बेटे उनके साथ मौजूद नहीं थे। वे सात समंदर पार लॉस एंजिलिस में थे। बप्पा लाहिड़ी अपने पिता के काफी करीब थे। वे अपने पिता को आइडल मानते थे। पर अब पिता और बेटे का ये साथ हमेशा के लिए टूट गया है।

यह भी पढ़ें:-यूक्रेन में पढ़ाई को गया बेटा, वहां पर बने हुए युद्ध के आसार, मां-बाप ने नरेंद्र मोदी से लगाई गुहार, बोले- बेटे को बचा लो

संबंधित समाचार