वाराणसी में टला बड़ा हादसा: चलती ट्रेन के नीचे गिरी महिला, कर्मचारियों ने बचाई जान
वाराणसी। यूपी के वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर उस वक्त अफरातफरी मच गई जब प्लेटफार्म नंबर पांच पर बीते बुधवार को चलती ट्रेन (हिमगिरि एक्सप्रेस) में चढ़ने का प्रयास कर एक महिला अचानक नीचे गिर गईं। लेकिन इस दौरान वहां मौजूद IRCTC के दो कर्मचारियों ने दौड़कर उसे बचा लिया। यह सारा घटना क्रम स्टेशन …
वाराणसी। यूपी के वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर उस वक्त अफरातफरी मच गई जब प्लेटफार्म नंबर पांच पर बीते बुधवार को चलती ट्रेन (हिमगिरि एक्सप्रेस) में चढ़ने का प्रयास कर एक महिला अचानक नीचे गिर गईं। लेकिन इस दौरान वहां मौजूद IRCTC के दो कर्मचारियों ने दौड़कर उसे बचा लिया। यह सारा घटना क्रम स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया।
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि अगर एक-दो सेकेंड की भी चूक हो जाती तो महिला की जान बचनी मुश्किल थी। कोच के दरवाजे से महिला के नीचे फिसलते ही आईआरसीटीसी कर्मचारी सुबोध श्रीवास्तव और असलम ने दौड़कर उन्हें पकड़ लिया और जान बचा ली।
गार्ड ने रुकवाई ट्रेन
गनीमत रही कि महिला को चोट नहीं आई। इसके बाद गार्ड ने लोको पायलट को सूचना देकर ट्रेन रुकवाई उन्हें उनकी बर्थ तक पहुंचवाया। इसके बाद ट्रेन रवाना हो गई।
यह भी पढ़ें:-कुशीनगर हादसा: आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर लगाया जाम, बोले- समय से आती एंबुलेंस तो बच जाती कइयों की जान
