मुरादाबाद : डेढ़ महीने के बाद स्कूल पहुंचे बच्चे, शिक्षकों ने दिया ज्ञान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। कोविड संक्रमण के चलते एक महीने से अधिक समय तक अवकाश के बाद जिले में सरकारी परिषदीय स्कूल खुले। पहले दिन हालांकि उपस्थिति कम रही। बेसिक शिक्षा परिषद के 1408 परिषदीय स्कूलों में पहले की तरह पढ़ाई हुई। नगर क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय कटार शहीद, प्राथमिक विद्यालय कुंदनपुर सहित अन्य स्कूलों में …

मुरादाबाद, अमृत विचार। कोविड संक्रमण के चलते एक महीने से अधिक समय तक अवकाश के बाद जिले में सरकारी परिषदीय स्कूल खुले। पहले दिन हालांकि उपस्थिति कम रही। बेसिक शिक्षा परिषद के 1408 परिषदीय स्कूलों में पहले की तरह पढ़ाई हुई।

नगर क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय कटार शहीद, प्राथमिक विद्यालय कुंदनपुर सहित अन्य स्कूलों में छात्र छात्राओं को शिक्षकों ने पाठ्यक्रम के हिसाब से पढ़ाया। बच्चों को अब स्कूल में नियमित आने और पढ़ाई में गंभीरता दिखाने की सीख शिक्षकों ने दी।

नगर शिक्षा अधिकारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि लंबे अवकाश के चलते पढ़ाई पर बहुत विपरीत असर पड़ा है। पाठ्यक्रम भी काफी पिछड़ा हुआ है। स्कूलों के संचालन में अब विषयवार पाठ्यक्रम जल्द पूरा करने के लिए शिक्षकों को निर्देश दिया है।

संबंधित समाचार