अयोध्या: कोरोना संक्रमण का खतरा घटते ही रामलला के दर्शन को बढ़ने लगा भक्तों का हुजूम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जन्मभूमि में रामलला के दर्शन को एक बार फिर से श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं। कुछ दिन पहले कोरोना के बढ़ते केस के बीच बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या घटी थी, लेकिन इधर 12 दिन से एक बार फिर यहां श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ने लगा है। माघी पूर्णिमा पर 12 हजार श्रद्धालुओं ने …

अयोध्या। जन्मभूमि में रामलला के दर्शन को एक बार फिर से श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं। कुछ दिन पहले कोरोना के बढ़ते केस के बीच बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या घटी थी, लेकिन इधर 12 दिन से एक बार फिर यहां श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ने लगा है। माघी पूर्णिमा पर 12 हजार श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीराम के दर्शन किए।

राम जन्मभूमि की शिला रखने के बाद से ही यहां आस्थावान श्रद्धालुओं उमड़ने लगे थे। आस-पास के जिलों से ही नहीं बल्कि अन्य प्रदेशों से भी लोग अयोध्या धाम में पहुंचते थे, लेकिन सर्दी और कोरोना के बढ़ रहे मरीजों के बीच श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई थी, जिसके बाद दान में भी कमी आई थी, लेकीन बसंत पंचमी के बाद से यहाँ फिर से श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हुआ है।

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कार्यालय के प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बताया कि 5 से 6 हजार श्रद्धालु रोज भगवान राम का दर्शन करने पहुंच रहे थे। मंगलवार और शानिवार को दर्शनार्थियों की संख्या अधिक ही रहती है। माघी पूर्णिमा पर दोनों मीटिंग में 12 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया। महिला श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रही।

यह भी पढ़ें: अयोध्या: कनौसा कॉन्वेंट इंटर कॉलेज की छात्राओं ने रंगोली बनाकर लोगों को मतदान के लिए किया जागरूक

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता