बरेली: ‘सोशल मीडिया वाली सहेली’ के लिए पति छोड़ा, अब कर लिया सुसाइड, परिवार का आरोप- दोनों के नजदीकी संबंध थे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसने अपने हाथ पर एक सुसाइड नोट भी लिखा। जिस पर लिखा था कि वह अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रही है। इसमें परिवार वालों की कोई गलती नहीं है। मगर परिवार वाले देहरादून की रहने वाली एक महिला …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसने अपने हाथ पर एक सुसाइड नोट भी लिखा। जिस पर लिखा था कि वह अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रही है। इसमें परिवार वालों की कोई गलती नहीं है। मगर परिवार वाले देहरादून की रहने वाली एक महिला पर आरोप लगा रहे है।

उनका कहना है कि उनकी बेटी के देहरादून में रहने वाली महिला के साथ बेहद नजदीकी संबंध थे। बात यहां तक पहुंची कि उस महिला ने मृतिका से उसके पति के खिलाफ कोर्ट में तलाक के लिए भी अर्जी दाखिल करा दी। मगर अब कुछ दिनों से वह मृतिका को काफी ट्रॉर्चर करने लगी थी। जिसकी वजह से उसने आत्महत्या कर ली। हालांकि पुलिस अब मामले में जांच पड़ताल कर रही है।

दो साल पहले टिकटॉक पर मिली थी महिला
दरअसल, करीब 13 साल पहले बरेली के अनुपम नगर में रहने वाले एक परिवार ने अपनी बेटी की शादी बदायूं जिले के एक गांव में की थी। उसके बाद महिला के पति ने बरेली सुभाष नगर थाना क्षेत्र में भी अपना मकान बना लिया था। उनके दो बच्चे भी है। जिसमें बेटी 11 साल और बेटा अभी महज सात साल का है।

मृतिका की मां और बेटी ने बताया कि करीब दो साल पहले टिक-टॉक पर उनकी बेटी (मृतका) की दोस्ती देहरादून की रहने वाली एक महिला से हो गई थी। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती मिलने तक पहुंच गई। देहरादून की महिला अब आए दिन बरेली उसके के घर आने जाने लगी। जिसकी वजह से दोनों के बीच काफी नजदीकियां बढ़ गई थीं।

मां बोली- देहरादून वाली कहती थी अपनी बेटी को मेरे साथ भेज दो
मृतका की मां ने बताया कि देहरादून वाली महिला भी शादी शुदा है। उसके एक बेटी भी है। जिसकी उम्र करीब 22 से 23 साल की होगी। उसने बहुत पहले ही अपने पति को भी छोड़ दिया है। वह मेरी बेटी के साथ रहना चाहती थी। उसने कई बार कहा भी था कि मैं अपनी बेटी को उसके साथ भेज दूं। वह उसे एकदम खुश रखेगी। मगर वो उसे ट्रॉर्चर करने लगी। जिसकी वजह से उनकी बेटी ने सुसाइड कर लिया। फोन पर काफी-काफी देर तक बातें किया करती थी।

पति के बारे में गलत बोलकर करा दिया तलाक
मृतका के भाई ने बताया कि देहरादून वाली महिला ने खुद तो अपने पति को काफी दिनों पहले छोड़ दिया। अब उसने मेरी बहन को भी भड़काकर उसे अपने पति से अलग रहने के लिए मजबूर कर दिया था। जिसके बाद मेरी बहन ने भी कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दाखिल कर दी थी। अप्रैल में उनका केस पूरा होने वाला था।

कहती थी मर्द जात से है नफरत
मृतका के भाई ने बताया कि वह भी उस महिला से एक दो बार मिले है। छोटे-छोटे बाल रखती है। आवाज थोड़ी सी भारी है। उसे गुस्सा बहुत जल्दी आता है। मृतका के भाई ने बताया कि वह महिला कहती है। कि उसे मर्दों से नफरत है। वह उनके साथ नहीं रहना चाहती। उधर, तलाक की अर्जी के बाद मृतका का पति भी अपने गांव में जाकर अपने बेटे के साथ रहने लगा।

कल रात हुई लड़ाई तो लगा ली फांसी
मृतका की 11 साल की बेटी ने बताया कि कल रात उसकी मां की देहरादून वाली महिला से बात हो रही थी। दोनों के बीच काफी लड़ाई हो रही थी। मां ने उसे दूसरे कमरे में भेज दिया इसलिए यह पता नहीं कर पाई कि लड़ाई किस बात पर हो रही थी। मगर लड़ाई करते-करते ही उसने पंखे से लटककर अपनी जान दे दी।

ये भी पढ़े-

Viral Video: शादी की सालगिरह पर अखिलेश के गानों पर जमकर झूमे सपा नेता, देखें वीडियो

संबंधित समाचार