राष्ट्र निर्माण के लिए शत प्रतिशत मतदान जरूरी: मिथिलेश जायसवाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। बहराइच जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र, सीडीओ कविता मीना व जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी एके गौतम की प्रेरणा से दिव्यांग मिथिलेश द्वारा लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है।विकासखंड बलहा के ग्राम पंचायत गुलरा के मजरा भज्जापुरवा निवासी दोनों पैरों से दिव्यांग मिथिलेश कुमार जायसवाल …

बहराइच। बहराइच जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र, सीडीओ कविता मीना व जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी एके गौतम की प्रेरणा से दिव्यांग मिथिलेश द्वारा लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है।विकासखंड बलहा के ग्राम पंचायत गुलरा के मजरा भज्जापुरवा निवासी दोनों पैरों से दिव्यांग मिथिलेश कुमार जायसवाल मतदाताओं को जागरूक करने के लिए गांव-गांव तथा विद्यालय में पहुंचकर अभियान चला रहे हैं ।जिससे जनपद का मतदान प्रतिशत बढ़ सके।

विधानसभा चुनाव का मतदान 27 फरवरी को जनपद बहराइच में होना है। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिला अधिकारी द्वारा विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 का दिव्यांग आइकॉन मिथिलेश जायसवाल को नामित किया है। मिथिलेश जायसवाल दोनों पैरों से दिव्यांग है दिव्यांगता के बावजूद प्राकृतिक पर्यावरण के गौरैया संरक्षण साहित्य सृजन का कार्य कर रहे हैं। इन्हें उत्तर प्रदेश सरकार के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार 2020 से भी सम्मानित किया जा चुका है।

दिव्यांग आइकॉन मिथिलेश जायसवाल ने विकासखंड बलहा के राजकीय हाई स्कूल राजापुर कला में गुरुवार को पहुंचकर शिक्षकों एवं बच्चों के साथ मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर मतदाता जागरूकता गोष्ठी कर सपथ दिलाई ।मिथिलेश ने अपने संबोधन में कहा की आजादी के लिए हमारे पूर्वजों ने ना जाने कितना बलिदान दिया है तब जाकर यह आजादी आई है। इसी आजादी से हम को मतदान करने का अधिकार मिला है।

हमें अपने मताधिकार का महत्त्व पहचानना ही होगा। जनपद में 60 फ़ीसदी मतदान हो पाता है जिसे बढ़ाकर 90 फ़ीसदी करना होगा। मिथिलेश ने कहा कि लोग यही सोचते हैं कि मतदान करने से हमें क्या मिलेगा जबकि मतदाताओं को यह सोचना होगा कि देश ने हमें बहुत कुछ दिया है। हमारा फर्ज बनता है कि हम अपना मतदान कर राष्ट्र निर्माण को समर्पित करें। विद्यालय के प्राचार्य सत्य प्रकाश ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनें।

सभी लोग मिथिलेश की बातों को मानकर मतदान वाले दिन मतदान करें और दूसरों को भी मतदान करवाएं। सत्य प्रकाश ने कहा कि दिव्यांग आइकॉन मिथिलेश समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं । पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद अकरम मिथिलेश के कार्य को सराहा। इस अवसर पर प्राचार्य सत्य प्रकाश, मोहम्मद अकरम,ओम पाल गंगवार, वीरेंद्र कुमार वर्मा, पुष्पेंद्र कुमार ,विजय जायसवाल सहित काफी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: बुजुर्गों के मतदान के लिए घर-घर जा रहीं पोलिंग पार्टियां

संबंधित समाचार