Ranji Trophy 2022: यश धुल की रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार शुरुआत, डेब्यू मैच में जड़ा शतक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय टीम को अंडर-19 विश्व कप में जीत दिलाने वाली टीम के कप्तान यश धुल ने अपने रणजी ट्रॉफी करियर का आगाज धमाकेदार अंदाज में किया है। यश ने दिल्ली की तरफ से खेलते हुए अपने डेब्यू मैच में बेहतरीन शतक जड़ा है। धुल ने तमिलनाडु के खिलाफ महज 133 गेंदों में अपना …

नई दिल्ली। भारतीय टीम को अंडर-19 विश्व कप में जीत दिलाने वाली टीम के कप्तान यश धुल ने अपने रणजी ट्रॉफी करियर का आगाज धमाकेदार अंदाज में किया है। यश ने दिल्ली की तरफ से खेलते हुए अपने डेब्यू मैच में बेहतरीन शतक जड़ा है। धुल ने तमिलनाडु के खिलाफ महज 133 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। धुल 113 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान अंडर 19 टीम की कप्तानी कर चुके धुल ने बेहतरीन 18 चौके लगाए।

वहीं इसे मैच में तमिलनाडु के कप्तान विजय शंकर ने टॉस जीतकर दिल्ली को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। दिल्ली की टीम के लिए यश धुल और ध्रुव शौर्य ने पारी की शुरुआत की। हालांकि ध्रुव अधिक समय तक क्रीज पर नहीं टिक सके और वह सिर्फ एक रन बनाकर पवेलियन वापसी लौट गए।

ध्रुव के बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी हिम्मत सिंह भी बिना खाता खोले ही पवेलियन की राह पकड़ लिए। इस बीच सीनियर बल्लेबाज नीतीश राणा ने कुछ देर तक क्रीज पर अपने पांव जमाए और धुल का साथ निभाया लेकिन राणा भी 25 रन के निजी रन के स्कोर पर चलते बने। राणा के आउट होने के बाद धुल को जॉन्टी सिद्धू का साथ मिला और इस दौरान धुल ने अपना शतक पूरा।

राज अंगद बावा ने भी किया कमाल
रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट में अंडर-19 टीम के सितारे राज अंगद बावा ने चंडीगढ़ के लिए खेलते हुए अपनी फर्स्ट क्लास क्रिकेट की पहली गेंद पर ही विकेट झटक लिया, जहां उन्होंने हैदराबाद के कप्तान तन्मय अग्रवाल को पवेलियन का रास्ता दिखाया। अंगद अभी तक दो विकेट ले चुके है। उन्होंने हैदराबाद के अनुभवी खिलाड़ी अक्षत रेड्डी का भी विकेट हासिल किया। राज अंगद बावा ने अंडर-19 विश्व कप फाइनल मुकाबले में 5 विकेट हासिल किए थे और नाबाद 35 रनों की पारी भी खेली थी।

ये भी पढ़ें : सानिया मिर्जा-लूसी हरादेका की जोड़ी ने दुबई टेनिस चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में बनाई जगह

संबंधित समाचार