गोरखपुर: खेत की मिट्टी में धंसा मिला युवक का शव, हत्या की जताई जा रही आशंका
गोरखपुर। जनपद के पिपराइच थानाक्षेत्र में पूरब नहर के पास एक युवक का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक का शव मिट्टी में धंसा मिला है। बता दें कि चकिया गांव में कुछ बच्चे शौच के …
गोरखपुर। जनपद के पिपराइच थानाक्षेत्र में पूरब नहर के पास एक युवक का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक का शव मिट्टी में धंसा मिला है।
बता दें कि चकिया गांव में कुछ बच्चे शौच के लिए गए थे यहां पर उन्होंने मिट्टी में दबा हुआ एक शव देखा इसके बाद स्थानीय लोग मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। युवक की पहचान पिपराइच के बैलों गांव के सबहिया के रहने वाले नारद मुनि साहनी के रूप में हुई है। परिजनो ने फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी है।
यह भी पढ़ें: कानपुर: जेवर देखने के बहाने टप्पेबाज ने पार की दो अंगूठियां, शिकायत दर्ज
