मुरादाबाद: संभल फाटक पुल पर रोडवेज बस ऑटो से टकराई
मुरादाबाद, अमृत विचार। क्षेत्रीय कार्यशाला जा रही पीतलनगरी डिपो की रोडवेज बस संभल फाटक पुल पर उतरते समय अचानक ब्रेक फेल होने से ऑटो से टकरा गई। चालक की समझदारी से बड़ा हादसा नहीं हुआ। बस व ऑटो की टक्कर के बाद पुल पर हंगामा हो गया, लेकिन बाद में मामला शांत हो गया। पीतलनगरी …
मुरादाबाद, अमृत विचार। क्षेत्रीय कार्यशाला जा रही पीतलनगरी डिपो की रोडवेज बस संभल फाटक पुल पर उतरते समय अचानक ब्रेक फेल होने से ऑटो से टकरा गई। चालक की समझदारी से बड़ा हादसा नहीं हुआ। बस व ऑटो की टक्कर के बाद पुल पर हंगामा हो गया, लेकिन बाद में मामला शांत हो गया।
पीतलनगरी डिपो की बस किसी काम के लिए वर्कशॉप से क्षेत्रीय कार्यशाला जा रही थी। वर्कशॉप से निकलकर बस जैसे ही संभल फाटक पुल पर चढ़ने के बाद मिगलानी सिनेमा हॉल साइड उतरी तो चालक ने ब्रेक लगाने का प्रयास किया, लेकिन ब्रेक नहीं लगे, जिसके कारण बस अगे चल रहे ऑटो से जा टकराई।
ऑटो से बस टकराने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ऑटो में बैठी सवारियों में हलचल मच गई। जिसके बाद ऑटो में सवार सवारियां हंगामा करने लगी। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जानकारी पर पता चला कि ऑटो में बैठे लोग शराब के नशे में थे। बाद में ऑटो में सवार लोग शांत होकर चले गए। इसके बाद बस को किसी तरह वर्कशॉप भिजवाया गया।
