बाजपुर: बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर गेहूं व्यापारी से 45 हजार लूटे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। बाइक सवार दो बदमाशों ने टांडा-बाजपुर मुख्यमार्ग पर रुद्रपुर से भुगतान लेकर जा रहे गेहूं व्यापारी से दिन दहाड़े तमंचे के बल पर 45 हजार रुपये की नकदी लूट ली। सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर …

बाजपुर, अमृत विचार। बाइक सवार दो बदमाशों ने टांडा-बाजपुर मुख्यमार्ग पर रुद्रपुर से भुगतान लेकर जा रहे गेहूं व्यापारी से दिन दहाड़े तमंचे के बल पर 45 हजार रुपये की नकदी लूट ली। सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। अभी तक लुटेरे पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ला यूसुफ चौक टांडा रामपुर (उप्र) निवासी मोहम्मद सलमान पुत्र मोहम्मद जकी गेहूं का व्यापारी है, जो कि रुद्रपुर के व्यापारी से रकम लेने के लिए रुद्रपुर आया था। मंगलवार की शाम करीब चार बजे वह सीमावर्ती टांडा-बाजपुर मुख्यमार्ग पर ग्राम सरकथल के बीच से गुजर रहा था। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर बाइक रुकवा ली। एक बदमाश ने व्यापारी पर तमंचा तान दिया और जेब में रखी 45 हजार रुपये की नकदी निकाल ली।

इसके बाद एक बदमाश ने उसकी बाइक की चाबी भी निकाल ली और तमंचा लहराते हुए दोनों फरार हो गए। बताया जाता है कि एक बदमाश हेलमेट और दूसरा कैप से अपना मुंह छुपाए हुए था। व्यापारी ने घटना की जानकारी दढ़ियाल चौकी पुलिस को मोबाइल से दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को तलाश करने का प्रयास भी किया, लेकिन नाकामी हाथ लगी। दढ़ियाल पुलिस ने पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर अज्ञात बादमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चौकी इंचार्ज सतीश कुमार ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। सड़क किनारे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

संबंधित समाचार