लखनऊ: यूपी में सातवें चरण के चुनाव के लिये 848 प्रत्याशियों ने दाखिल किये पर्चे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के सातवें और अंतिम चरण के चुनाव के लिये नामांकन के अंतिम दिन गुरूवार को 408 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किये जिसे मिलाकर पर्चा दाखिल करने वालों की कुल संख्या 848 हो गयी है। शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी जबकि 21 फरवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। आजमगढ़,भदोही, …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के सातवें और अंतिम चरण के चुनाव के लिये नामांकन के अंतिम दिन गुरूवार को 408 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किये जिसे मिलाकर पर्चा दाखिल करने वालों की कुल संख्या 848 हो गयी है।

शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी जबकि 21 फरवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। आजमगढ़,भदोही, चंदौली,गाजीपुर,जौनपुर,मऊ,मिर्जापुर,सोनभद्र और वाराणसी में अंतिम चरण का मतदान सात मार्च को होगा। भदोही की ज्ञानपुर सीट पर सबसे ज्यादा 26 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किये है जबकि सबसे कम छह उम्मीदवार आजमगढ की अजरौलिया और मऊ सु सीट से हैं।

यह भी पढ़ें: अमेठी: भाजपा विधायक मयंकेश्वर सिंह ने दिया भड़काऊ बयान, समुदाय विशेष के लिए की यह अभद्र टिप्पणी, पढ़ें…

संबंधित समाचार