राजधानी लखनऊ में कोरोना के केस में आ रही कमी, 24 घंटे में मिले 114 नए संक्रमित, एक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। कोरोना की रफ्तार राजधानी में कम होती जा रही है। वहीं ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। लेकिन खतरा अभी भी टला नहीं है कोरोना से मौत होने का सिलसिला भी अभी जारी है, ऐसे में यदि लापरवाही बरती गई तो फिर से शहर कोरोना की जद …

लखनऊ। कोरोना की रफ्तार राजधानी में कम होती जा रही है। वहीं ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। लेकिन खतरा अभी भी टला नहीं है कोरोना से मौत होने का सिलसिला भी अभी जारी है, ऐसे में यदि लापरवाही बरती गई तो फिर से शहर कोरोना की जद में आ सकता है।

इसलिए मास्क सैनिटाइजर का प्रयोग लगातार करते रहें। राजधानी में गुरुवार को 114 नए संक्रमित पाए गए हैं, जबकि 342 कोरोना से स्वस्थ हुए हैं, वहीं संक्रमितों में 55 पुरुष तथा 59 महिलाएं हैं। 38 वर्षीय पुरुष जो लीवर की बीमारियों से ग्रसित थे उनकी आरएमएल अस्पताल में कोरोना होने से मृत्यु हो गई।

कोरोना के सबसे ज्यादा मामले राजधानी के चिनहट इलाके से मिले जिनकी संख्या 20 है, वहीं अलीगंज-25 आलमबाग-10 इन्दिरानगर-13 सिल्वर जुबली-11 सरोजनीनगर-9 एन.के. रोड-7 कोरोना संक्रमित मिले। इसके अलावा संक्रमितों की संख्या सापेक्ष ट्रेवल-11 कान्टैक्ट -27 आई.एल.आई.-24 प्री-सर्जिकल-05 एच.सी.डब्लू.-02 कोरोना संक्रमित पाए गए।

यह भी पढ़ें: कुशीनगर: नेबुआ नौरंगिया हादसे के बाद जागा प्रशासन, सीएचसी के लापरवाह कर्मचारियों पर की यह कार्रवाई…

संबंधित समाचार