लखनऊ मंडल के रेलखंड पर अब 100 की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें, समय की होगी बचत
लखनऊ। लखनऊ मंडल में अब ट्रेनों की सपीड बढ़ जाएगी जिससे सफर में समय कम लगेगा। उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के रेल खंड पर 100 की रफ्तार में ट्रेन संचालन की अनुमति गुरुवार को मिल गई। रेलवे के अनुसार लखनऊ मंडल के सिंगल लाइन और विद्युतीकृत के तहत सुल्तानपुर-फाफामऊ रेलखंड पर यह उपलब्धि हासिल …
लखनऊ। लखनऊ मंडल में अब ट्रेनों की सपीड बढ़ जाएगी जिससे सफर में समय कम लगेगा। उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के रेल खंड पर 100 की रफ्तार में ट्रेन संचालन की अनुमति गुरुवार को मिल गई।
रेलवे के अनुसार लखनऊ मंडल के सिंगल लाइन और विद्युतीकृत के तहत सुल्तानपुर-फाफामऊ रेलखंड पर यह उपलब्धि हासिल की गई है। अब इस रेल खंड पर यात्री एवं मालवाहक ट्रेने अधिकतम 100 किलोमीटर प्रति घंटे की की रफ्तार से दौड़ सकेंगी। उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया कि इस रेलखंड पर चिलबिला से प्रतापगढ़ रेल खंड पर भी सौ की रफ्तार से ट्रेनें चलाए जाएंग।
अभी तक इस रेल खंड पर अधिकतम 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनें चल रही हैं। रफ्तार के मानकों को परखने के बाद मुख्य संरक्षा आयुक्त उत्तरी परिक्षेत्र ने अधिकतम गति सीमा 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन संचालन की अनुमति प्रदान की है।
यह भी पढ़ें: लखनऊ: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की संयोजिका निखत परवीन पर दिनदहाड़े हमला, आरोपी गिरफ्तार
