बहराइच: फ्लाइंग स्क्वायड टीम का वाहन ट्रक में घुसा, मजिस्ट्रेट समेत 6 गंभीर रूप से घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। यूपी के बहराइच जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां लखनऊ-बहराइच मार्ग पर देर रात को फ्लाइंग स्क्वायड टीम का वाहन अनियंत्रित होकर ट्रक में जा भिड़ा। जिससे मजिस्ट्रेट समेत छह लोग घायल हो गए। मजिस्ट्रेट को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया है। बहराइच के कैसरगंज विधानसभा में फ्लाइंग …

बहराइच। यूपी के बहराइच जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां लखनऊ-बहराइच मार्ग पर देर रात को फ्लाइंग स्क्वायड टीम का वाहन अनियंत्रित होकर ट्रक में जा भिड़ा। जिससे मजिस्ट्रेट समेत छह लोग घायल हो गए। मजिस्ट्रेट को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया है। बहराइच के कैसरगंज विधानसभा में फ्लाइंग स्कॉयड टीम की ड्यूटी लगी है।

टीम रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक ड्यूटी करती है। गुरुवार रात को वाहन संख्या यूपी 43 बी 9992 से मजिस्ट्रेट भावेश सक्सेना, उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह, आरक्षी संदीप कुमार, अमित कुमार, श्रीकेश, वीडियो ग्राफर अंकित और सरकारी वाहन चालक भगौती प्रसाद के साथ चेकिंग के लिए जा रहे थे।

जरवल रोड थाना क्षेत्र के लखनऊ बहराइच मार्ग पर स्थित धनराजपुर मोड़ के पास रात 12 बजे के आसपास मजिस्ट्रेट का वाहन ट्रक में जा भिड़ा। जिससे मजिस्ट्रेट समेत छह लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को सीएचसी मुस्तफाबाद पहुंचाया। यहां मजिस्ट्रेट को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया। जबकि अन्य घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है।

नींद आने से हुआ हादसा

पुलिस के मुताबिक मजिस्ट्रेट के वाहन चालक को रात में अचानक नींद आ गई। जिसके चलते हादसा हुआ है।

यह भी पढ़ें:-राजस्थान: सीकर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.8 रही तीव्रता

संबंधित समाचार