ब्राजील में भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 117 हुई, 116 लोग लापता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पेट्रोपोलिस (ब्राजील)। ब्राजील के पर्वतीय शहर पेट्रोपोलिस में बाढ़ और भूस्खलन में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 117 हो गई और 116 लोग अब भी लापता हैं। रियो डी जिनेरियो राज्य सरकार ने मृतकों की संख्या बढ़ने की पुष्टि की। कई लोगों के मिट्टी में दबे होने की आशंका है। दशकों की सबसे …

पेट्रोपोलिस (ब्राजील)। ब्राजील के पर्वतीय शहर पेट्रोपोलिस में बाढ़ और भूस्खलन में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 117 हो गई और 116 लोग अब भी लापता हैं। रियो डी जिनेरियो राज्य सरकार ने मृतकों की संख्या बढ़ने की पुष्टि की। कई लोगों के मिट्टी में दबे होने की आशंका है।

दशकों की सबसे भयंकर बारिश के दौरान बाढ़ आने और मिट्टी धंसने से गुरुवार को गाड़ियां तथा मकान बह गए। एक वीडियो में दो बसों को उफनती नदी में डूबते देखा गया। शहर में भूस्खलन की और घटनाएं होने की आशंका है। प्राधिकारियों ने कहा कि जोखिम वाले इलाकों में रह रहे लोगों को वहां से निकलना चाहिए।

स्थानीय निवासी रोसिलीन वर्जिनिया ने कहा कि उसका भाई बमुश्किल बच पाया और वह इसे चमत्कार मानती हैं लेकिन उनका एक मित्र अभी तक नहीं मिला है। रियो पुलिस ने एक बयान में कहा कि करीब 200 एजेंट जांच चौकियों, शरणार्थी शिविरों और शहर के मुर्दा घर में जाकर जीवित, मृत और लापता लोगों की सूची बना रहे हैं। उन्होंने तीन लोगों को एक स्थानीय स्कूल में जीवित देखने के बाद उन्हें लापता लोगों की सूची से हटा दिया।

ये भी पढ़ें : जो बाइडन ने किया आगाह, कहा- रूस जल्द ही यूक्रेन पर कर सकता है हमला

संबंधित समाचार