IPL 2022 : ऑक्शन के बाद बवाल, हैदराबाद के असिस्टेंट कोच ने छोड़ा पद, जानिए वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2022) के 15वें सीजन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी को झटका लगा है। टीम के असिस्टेंट कोच ऑस्ट्रेलिया के साइमन कैटिच ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। साइमन कैटिच ने हाल ही में हैदराबाद के असिस्टेंट कोच का पद संभाला था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कैटिच ने …

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2022) के 15वें सीजन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी को झटका लगा है। टीम के असिस्टेंट कोच ऑस्ट्रेलिया के साइमन कैटिच ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। साइमन कैटिच ने हाल ही में हैदराबाद के असिस्टेंट कोच का पद संभाला था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कैटिच ने अपना इस्तीफा आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन के बाद ही फ्रेंचाइजी को सौंप दिया था।

सनराइजर्स हैदराबाद ने इस ऑक्शन में 20 खिलाड़ियों को शामिल किया है। साइमन कैटिच ने सनराइजर्स टीम पर आरोप लगाते हुए अपना पद छोड़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कैटिच ने फ्रेंचाइजी पर मेगा ऑक्शन के दौरान पूर्व में निर्धारित की गई योजनाओं को पूरी तरह से नकारने का आरोप लगाया है।

इस वजह से नाराज होकर कोच ने छोड़ा पद
साइमन कैटिच ने टीम पर आरोप लगाया है कि मेगा ऑक्शन में पूर्व निर्धारित योजनाओं को किनारे कर दिया गया। द ऑस्ट्रेलियन की खबर के अनुसार, जिस तरीके से टीम को चलाया जा रहा था। उससे कैटिच नाखुश थे और मेगा ऑक्शन से पहले जो प्लान बनाए गए थे। उन पर अमल नहीं किया गया। इसके बाद कैचिट ने हैदराबाद का साथ छोड़ने का फैसला किया है।

डेविड वॉर्नर का भी मुद्दा
हैदराबाद इससे पहले पिछले सीजन में डेविड वॉर्नर को बीच सीजन में कप्तानी से हटाकर विवादों में आई थी। डेविड वॉर्नर को टीम ने बीच सीजन में कप्तानी से हटाने के बाद खराब फॉर्म का हवाला देकर टीम से भी बाहर कर दिया था। पिछले सीजन से लेकर अब तक ट्रेवर बेलिस और ब्रैड हैडिन भी अपना पद छोड़ चुके हैं। टॉम मूडी हैदराबाद टीम के कोच का पद संभालेंगे और केन विलियमसन इस सीजन में भी टीम की कमान संभालेंगे। डेविड वॉर्नर को पिछले सीजन टीम की कप्तानी से हटाकर केन विलियमसन के हाथों में कमान दे दी थी। सनराइजर्स ने सपोर्ट स्टाफ ने इस सीजन के लिए ब्रायन लारा को भी अपनी टीम के साथ जोड़ा है।

सनराइजर्स हैदराबाद
बल्लेबाज/विकेटकीपर- निकोलस पूरन (10.75 करोड़), प्रियम गर्ग (20 लाख), राहुल त्रिपाठी (8.5 करोड़), एडन मार्करम (2.6 करोड़), आर समर्थ (20 लाख), विष्णु विनोद (50 लाख), ग्लेन फिलिप्स (1.50 करोड़)
ऑलराउंडर- वॉशिंगटन सुंदर (8.75 करोड़), अभिषेक शर्मा (6.5 करोड़), मार्को जेन्सन (4.20 करोड़), रोमारियो शेफर्ड (7.75 करोड़), सीन एबॉट (2.40 करोड़), शशांक सिंह (20 लाख), सौरभ दुबे (20 लाख)
गेंदबाज- टी. नटराजन (4 करोड़), भुवनेश्वर कुमार (4.2 करोड़), कार्तिक त्यागी (4 करोड़), श्रेयस गोपाल (0.75 करोड़), जे सुचित (20 लाख), फजलहक फारूकी (50 लाख)
रिटेंशन लिस्ट- केन विलियमसन (14 करोड़), अब्दुल समद (4 करोड़), उमरान मलिक (4 करोड़)
टोटल- 23 (15 भारतीय, 8 विदेशी)

ये भी पढ़ें : रवि बिश्नोई ने कहा- मैंने कोशिश की, बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका नहीं मिले

संबंधित समाचार