IND W vs NZ W : भारतीय महिला टीम को तीसरे वनडे में भी न्यूजीलैंड से मिली हार, 5 मैचों की सीरीज गंवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। पांच मुकाबलों की वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को तीन विकेट से हराकर सीरीज जीत ली है। इसके पहले न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को एक टी-20 और पहले दो वनडे मुकाबलों में भी हराया था। सीरीज के बाकी दो मुकाबले 22 और 24 फरवरी को खेले जाएंगे। The game …

नई दिल्ली। पांच मुकाबलों की वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को तीन विकेट से हराकर सीरीज जीत ली है। इसके पहले न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को एक टी-20 और पहले दो वनडे मुकाबलों में भी हराया था। सीरीज के बाकी दो मुकाबले 22 और 24 फरवरी को खेले जाएंगे।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया।टीम इंडिया के लिए शेफाली वर्मा और एस. मेघना ने 13 ओवरों में शतकीय साझेदारी की।

शेफाली वर्मा ने 57 गेंदों में 51 रन और मेघना ने 41 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली। जिसके बाद मध्यक्रम में दीप्ति शर्मा (69) ने एक और हाफ सेंचुरी जड़कर टीम इंडिया का स्कोर 279 रनों तक पहुंचाने में कामयाब रही। इन तीनों अर्धशतकों की बदौलत भारत की टीम 49.3 ओवरों में 279 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में न्यूजीलैंड ने पांच गेंद बाकी रहते सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

ये भी पढ़ें: कैस्पर रूड पेट की चोट के कारण रियो ओपन से हटे, बारिश के कारण खेल रुका

संबंधित समाचार