बरेली: लेखाधिकारी की शादी में गए अफसर, नगर निगम में पसरा सन्नाटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली नगर निगम में शुक्रवार सुबह से ही सन्नाटा पसरा हुआ नजर आया। वजह थी कि सभी अफसर लेखाधिकारी की शादी में गए हुए थे। तो वहीं, कुछ लोग अपने पारवारिक कार्यक्रम की वजह से गायब रहे। दरअसल, शुक्रवार यानी आज लेखाधिकारी अनुराग सिंह की शादी है। जिसमें में …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली नगर निगम में शुक्रवार सुबह से ही सन्नाटा पसरा हुआ नजर आया। वजह थी कि सभी अफसर लेखाधिकारी की शादी में गए हुए थे। तो वहीं, कुछ लोग अपने पारवारिक कार्यक्रम की वजह से गायब रहे।

दरअसल, शुक्रवार यानी आज लेखाधिकारी अनुराग सिंह की शादी है। जिसमें में नगर निगम के तमाम अधिकारी कानपुर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि यह सभी अधिकारी गुरुवार को अपना काम खत्म करने के बाद ही कानपुर के लिए रवाना हो गए थे। शुक्रवार सुबह जब नगर निगम के कार्यालय खुले तो अधिकारियों के कार्यालयों पर सन्नाटा पसरा रहा।

शिकायत करने पहुंचे फरियादी अधिकारियों के न मिलने से निराशा होकर वापस लौटना पड़ा। तो वहीं बताया गया कि कुछ अधिकारी ऐसे भी जो अपने पारवारिक कार्यक्रम में गए थे।

ये भी पढ़े-

बरेली: रेलवे टिकट की दलाली करने वाले को आरपीएफ ने किया गिरफ्तार

संबंधित समाचार