अयोध्या: युवा मतदाता बनेंगे प्रत्याशियों के ‘भाग्यविधाता’, मतदाता सूची में जुड़े 4.8 लाख नए वोटर
अयोध्या। युवा ही राष्ट्र की असली ताकत हैं। ये जिस तरफ चले जाएं पासा पलट देते हैं। इसीलिए विधानसभा चुनाव आते ही राजनीतिक दल सबसे ज्यादा युवाओं पर ही फोकस करते हैं। अमूमन योजनाएं व दावे कर उन्हें साधने का प्रयास करते हैं। जिले में भी युवाओं की अच्छी खासी संख्या है, जो आने वाले …
अयोध्या। युवा ही राष्ट्र की असली ताकत हैं। ये जिस तरफ चले जाएं पासा पलट देते हैं। इसीलिए विधानसभा चुनाव आते ही राजनीतिक दल सबसे ज्यादा युवाओं पर ही फोकस करते हैं। अमूमन योजनाएं व दावे कर उन्हें साधने का प्रयास करते हैं। जिले में भी युवाओं की अच्छी खासी संख्या है, जो आने वाले चुनाव में प्रत्याशियों के लिए भाग्यविधाता साबित होंगे। यहां कुल 4,08,774 युवा मतदाता हैं, जिसमें 58,298 नए वोटर हैं।
अयोध्या जनपद में पांचवें चरण में विधानसभा चुनाव होना है। आज से ठीक आठ दिन बाद 27 फरवरी को मतदान होना है। इस बार का चुनाव बड़ा ही रोचक होने वाला है। क्योंकि जनपद में सबसे अधिक निर्णायक की भूमिका में युवा मतदाताओं के रहने की बात सामने आ रही है। इसी को लेकर सभी दलों ने युवाओं को अपने पाले में लाने के लिए प्रयास प्रारम्भ कर दिए हैं।
अयोध्या जनपद की सभी पांचों विधान सभाओं में लगभग 18 लाख 65 हजार मतदाता हैं, जिसमें 9,80,014 पुरुष व 8,65,148 महिला मतदाता हैं। इसके अलावा 4,08,774 युवा मतदाता हैं। युवाओं में 58,298 नए वोटर हैं, जो इस बार पहली बार मतदान करेंगे। आयु वर्ग के हिसाब से युवा मतदाताओं में 18 से 19 आयु के 20,774 मतदाता व 20 से 30 वर्ष आयु के 3,88,000 मतदाता हैं।
मतलब यह कि जिले में लगभग एक चौथाई मतदाता युवा वर्ग से हैं। ये मतदाता किसी भी राजनीतिक दल के जीत या हार का खेल बना या बिगाड़ सकते हैं। युवाओं को अपने पाले में लाने के लिए सभी दल अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। युवाओं को मनाने के लिए राजनीतिक दलों ने लुभावने वादे भी किए हैं। कोई राजनीतिक दल उनको नौकरी का आश्वासन दे रहा है तो कोई शिक्षा में सुविधाएं देने की बात कर रहा है। बालिकाओं को स्कूल जाने के लिए स्कूटी देने की बात की जा रही है।
यह भी पढ़ें: सफाईकर्मी की मौत पर गुस्साए कर्मचारी, दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी
