अमरोहा: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, चालक की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के लिंक मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने घायल को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया है। हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसा गुरुवार देर शाम तसीहा …

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के लिंक मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने घायल को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया है। हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

हादसा गुरुवार देर शाम तसीहा की मढैया लिंक मार्ग पर हुआ। गांव निवासी राहुल कार से हसनपुर नगर से कार्य निपटा कर घर लौट रहा था। बताया जाता है कि कार ज्यादा तेज रफ्तार पर थी। जिस कारण चालक के द्वारा कंट्रोल नहीं हो सकी और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

चालक की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल हालत में उसे बाहर निकालकर निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। मामले में किसी तरह की कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।

संबंधित समाचार